क्या IITian बाबा की मौत हो गई और होटल में मिली लाश? बदल गया अभय सिंह ग्रेवाल का पूरा लुक, सच जानें

On: October 14, 2026 3:15 PM
Follow Us:

Last Updated:

IITian Baba Death Fake News: महाकुंभ से चर्चा में आए आईआईटिएन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल की मौत की सोशल मीडिया पर उड़ी खबर झूठी है. हिसार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृत मिले राहुल जैन आईआईटी रुड़की के छात्र थे, जिनका बाबा से कोई संबंध नहीं है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

क्या IITian बाबा की मौत हो गई, क्या है होटल में लाश मिलने का सच? जानेंZoom

सोशल मीडिया पर आईआईटिएन बाबा के नाम से बेडरूम में शव मिलने के बारे में खबर चलाई जा रही है, जो बिल्कुल झूठी खबर है.

विनोद सैनी

हिसार. प्रयागराज में महाकुंभ से मशहूर हुए आईआईटिएन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उनकी मौत की खबर उड़ी है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि हिसार के होटल में उनकी लाश मिली है. हालांकि, उनकी मौत की खबर झूठी है और पुलिस ने इसका खंडन किया है.

हिसार पुलिस के सोशल मीडिया इंचार्ज अमरिंदर सिंह ने आईआईटिएन बाबा की मौत की खबर का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले पीएलए एरिया में राहुल जैन नामक व्यक्ति की घर में डेड बॉडी मिली थी. इसी संबंध में सोशल मीडिया पर आईआईटिएन बाबा के नाम से बेडरूम में शव मिलने के बारे में खबर चलाई जा रही है, जो बिल्कुल झूठी खबर है. ये राहुल नामक व्यक्ति हिसार का ही निवासी था.

अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरी आम जन से अपील है कि ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें सोशल मीडिया पर ना फैलाई जाएं. एसपी ने अब सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतक राहुल जैन का महाकुंभ वाले चर्चित बाबा (अभय सिंह) से कोई लेना-देना नहीं है. हिसार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या पोस्ट को वायरल ना करें.

क्यों उड़ी मौत की झूठी खबर

दरअसल, हुआ यूं कि राहुल जैन (35) ने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की थी और ऑनलाइन कोचिंग भी देते थे. ऐसे में आईआईटी को जोड़ते हुए इसे अभय सिंह की फर्जी खबर के तौर पर सोशल मीडिया पर पेश किया गया. सोशल मीडिया पर आईआईटी बाबा की “बेडरूम में लाश मिली जैसे हैडिंग के साथ पेश किया जा रहा है. है, जो पूरी तरह से गलत है.

धर्मशाला चले गए थे अभय सिंह

गौर रहे कि झज्जर के रहने वाले अभय सिंह ग्रेवाल ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की थी और फिर कनाडा और अन्य जगह नौकरी करने के बाद वह बाबा बन गए थे. महाकुंभ के दौरान वह चर्चा में आए थे. इस साल उन्होंने कर्नाटका की महिला से हिमाचल प्रदेश के अंजनघर महादेव मंदिर में शादी भी की थी.

View this post on Instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मुरथल में सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे थे, रास्ते में खराब कार को धक्का देते वक्त कैंटर ने रौंदा, दो युवकों की मौत

बेटा रेलवे में और सैलरी 1 लाख, लेकिन मां वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर.. जानिए क्या है राजकुमारी देवी की कहानी

फरीदाबाद के होटल में 3 से प्रेमी संग रुकी थी युवती, दरवाजा खुला देख अंदर झांके कर्मचारी तो उड़ गए होश, फंदे पर लटकी थी अदिति

घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

नवरात्रि में अंबाला से माता के दरबार जाने का प्लान? जानें किराया, टाइमिंग और बस की सुविधाएं

हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे