फरीदाबाद के होटल में 3 से प्रेमी संग रुकी थी युवती, दरवाजा खुला देख अंदर झांके कर्मचारी तो उड़ गए होश, फंदे पर लटकी थी अदिति

On: October 14, 2026 9:11 AM
Follow Us:

Last Updated:

फरीदाबाद के एक होटल में आगरा की रहने वाली अदिति नाम की युवती की लाश फंदे से लटकी मिली. वह अपने प्रेमी हेमंत शर्मा के साथ रुकी थी, जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

होटल में 3 दिन से प्रेमी संग रुकी थी युवती, अंदर झांके कर्मी तो उड़े होश Zoom

फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-11 में एक निजी होटल में युवती की लाश मिली है. युवती 3 दिनों से अपने प्रेमी के साथ यहां रूकी हुई थी. युवती की पहचान यूपी के आगरा की रहने वाली अदिति (25) के रूप में हुई है. युवती का प्रेमी घटना की रात से होटल से फरार है.

मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 11 पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगरा की रहने वाली अदिति (25) तीन दिन पहले घर में बिना किसी को बताए फरीदाबाद आ गई थी. यहां पर वह फरीदाबाद के रहने वाले हेमंत शर्मा के साथ सेक्टर 11 के एक निजी होटल के कमरा नंबर 204 में रुकी हुई थी.

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच में पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. हेमंत मूल रूप से आगरा का रहने वाला है लेकिन पिछले काफी समय से फरीदाबाद में रहकर निजी कंपनी में नौकरी कर रहा है.

देर रात जब होटल के स्टाफ ने जब कमरे का दरवाजा खुला पाया तो अंदर झांका. अंदर देखते ही स्टाफ के होश फाख्ता हो गए क्योंकि अंदर अदिति फंदे पर लटकी थी.इसके बाद उन्होंने होटल मालिक को मामले की सूचना दी. इसके बाद पुलिस को बुलाया गया.

रात को होटल छोड़कर भाग गया था प्रेमी

पुलिस ने मृतिका के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाया है. पुलिस का कहना है कि युवती का प्रेमी रात में ही होटल से चला गया था. ऐसा माना जा रहा है कि रात के 10 बजे के बाद की ये घटना है. युवती ने खुद से फांसी लगाई है या उसकी हत्या हुई है इसके बारे में अभी कुछ साफ नहीं कहा जा सकता. फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है और जांच कर रही है. मामले में हेमंत की तलाश की जा रही है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

नवरात्रि में अंबाला से माता के दरबार जाने का प्लान? जानें किराया, टाइमिंग और बस की सुविधाएं

हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

हरियाणाः करनाल में दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, VIDEO में लाठी डंडों और चाकू के साथ नजर आए आरोपी

अंबाला के इस मंदिर में मां काली को दूध से क्यों नहलाते हैं? वजह जान आप भी भागे जाओगे

2 बेटियां होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे ससुराली, अरविना नहीं सह पाई जुल्म, दे दी जान, मायके वाले बोले-दहेज के लिए हत्या