मुरथल में सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे थे, रास्ते में खराब कार को धक्का देते वक्त कैंटर ने रौंदा, दो युवकों की मौत

On: October 14, 2026 1:14 PM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Murthal Accident: सोनीपत के मुरथल में सुखदेव ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवकों की कार बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास खराब हो गई. कार को धक्का लगा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मुरथल से खाना खाकर लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौतZoom

मुरथल में ट्रक ने दो युवकों को रौंदा.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीप के मुरथल के ढाबों के स्वाद के लिए लोग दूर दूर से आते हैं. ऐसे ही तीन युवक भी पहुंचे थे, लेकिन तीन में दो की मौत हो गई. सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर घर लौट रहे परिवार की खुशियां बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे से मातम में बदल गईं.

दरअसल,  देर रात पानीपत-दिल्ली मार्ग पर कार खराब होने के कारण उसे धक्का लगा रहे युवक व उनके ममेरे भाई को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया. हादसे में विशाल और प्रतीक कुमार घायल हो गए. दोनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल, सोनीपत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया.

दिल्ली के बवाना स्थित अस्थल कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि मंगलवार देर रात वह अपनी पत्नी लक्ष्मी, भाई विशाल, बहन नीलम और मामा के बेटे प्रतीक कुमार के साथ कार में सवार होकर मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खाने आए थे. खाना खाने के बाद सभी घर लौट रहे थे. देर रात बहालगढ़ फ्लाईओवर पार करने के बाद उनकी कार तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई. इसके बाद विशाल और प्रतीक कार से उतरकर पीछे से उसे धक्का लगाने लगे.
विकास के अनुसार काफी प्रयास के बाद भी कार स्टार्ट नहीं हुई तो विशाल और प्रतीक उसके पास आने के लिए आगे बढ़े. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे कैंटर ने कार के पिछले दाहिने पहिये में टक्कर मार दी. इसके बाद कैंटर ने कार के पास खड़े दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे. हादसे के तुरंत बाद विकास और उनके परिजनों ने नीचे उतरकर दोनों को संभाला. दोनों के शरीर से खून बह रहा था.
इसी कार में सब सवार थे और रास्ते में कार खराब हो गई थी.

परिजन गुलफाम ने बताया कि कैंटर की गति अधिक होने के कारण वह उसका नंबर नहीं देख सका. एक राहगीर की मदद से एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और दोनों को सरकारी अस्पताल, सोनीपत पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई सुरजीत ने बताया कि प्रतीक और विशाल सुखदेव ढाबे पर खाना खाकर वापस जा रहा थे. दोनों परिवार के साथ खाना खाकर वापस दिल्ली जा रहे थे, उसी दौरान बहालगढ़ के पास गाड़ी खराब हो गई और जैसी गाड़ी को धक्का देने लगे तो अज्ञात कैंटर चालक ने दोनों को टक्कर मार दी. जिसके बाद दोनों की मौत हो गई.अज्ञात कैंट चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है जल्द ही कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

बेटा रेलवे में और सैलरी 1 लाख, लेकिन मां वृद्धाश्रम में रहने को मजबूर.. जानिए क्या है राजकुमारी देवी की कहानी

फरीदाबाद के होटल में 3 से प्रेमी संग रुकी थी युवती, दरवाजा खुला देख अंदर झांके कर्मचारी तो उड़ गए होश, फंदे पर लटकी थी अदिति

घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

नवरात्रि में अंबाला से माता के दरबार जाने का प्लान? जानें किराया, टाइमिंग और बस की सुविधाएं

हरियाणा पुलिस का असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, लिव-इन कपल के डबल मर्डर में मांगे थे पैसे

हरियाणाः करनाल में दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, VIDEO में लाठी डंडों और चाकू के साथ नजर आए आरोपी