B.Com के बाद CA कैसे बनें? लाखों की कमाई का रास्ता खोल सकती है ये टिप्स, तैयारी से पहले जान लें जरूरी बातें

On: October 15, 2026 7:39 PM
Follow Us:

Last Updated:

Study Tips: B.Com के बाद CA बनना चाहते हैं, तो तैयारी कब शुरू करें? रोजाना कितने घंटे पढ़ाई जरूरी है और कोचिंग पर कितना खर्च आएगा? अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शोभना गोयल से जानिए CA बनने का पूरा रास्ता, फीस और कम खर्च में तैयारी करने का तरीका.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद: B.Com की पढ़ाई कर रहे हैं और आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहते हैं, तो आपके मन में भी सवाल होगा कि इसकी तैयारी कब से शुरू करनी चाहिए. क्या ग्रेजुएशन के साथ ही CA की पढ़ाई करना फायदेमंद रहता है या डिग्री पूरी होने के बाद इसकी तैयारी शुरू करनी चाहिए? इसके लिए रोजाना कितने घंटे पढ़ना जरूरी है और कोचिंग पर कितना खर्च आएगा? आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी कम खर्च में CA कैसे बन सकते हैं? इन सभी सवालों के जवाब विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी हो सकते हैं.

Local18 से बातचीत में अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के कॉमर्स विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शोभना गोयल बताती हैं कि B.Com के विद्यार्थियों के लिए CA कोर्स काफी उपयोगी है और इसमें आगे बढ़ने के अच्छे विकल्प हैं. CA करने के दो रास्ते हैं. पहला 12वीं के बाद फाउंडेशन कोर्स के जरिए और दूसरा B.Com के बाद डायरेक्ट एंट्री के जरिए है. विद्यार्थी B.Com फाइनल में आते ही CA कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए आठ महीने की थ्योरी स्टडी पूरी करना अनिवार्य है.

चार्टर्ड अकाउंटेंट में अच्छा अवसर
डॉ. शोभना गोयल बताती हैं कि B.Com के बाद CA करना फायदेमंद है. आज भारत में करीब साढ़े पांच लाख CA सक्रिय हैं. अगर देश की अर्थव्यवस्था इसी गति से बढ़ती रही, तो 2050 तक करीब 50 लाख चार्टर्ड अकाउंटेंट की जरूरत हो सकती है. ऐसे में इस क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अच्छे अवसर हैं.

डॉ. शोभना गोयल बताती हैं कि CA कोर्स में विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट और फाइनल की पढ़ाई करनी होती है. इंटरमीडिएट में दो ग्रुप और कुल आठ पेपर होते हैं, जबकि फाइनल में छह पेपर होते हैं. दोनों ग्रुप पास करने के बाद विद्यार्थी फाइनल की परीक्षा की ओर बढ़ते हैं. इसके लिए ICAI की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है.

दस घंटे पढ़ाई करने की जरूरत
डॉ. शोभना गोयल बताती हैं कि CA की तैयारी के लिए रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई करने की जरूरत होती है. इसके साथ दो साल की आर्टिकलशिप यानी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी करनी होती है. इसमें विद्यार्थियों को CA के साथ काम करके व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जो परीक्षा और आगे के करियर में मदद करता है.

कम खर्च करके लाखों रुपए कमाने का अवसर
डॉ. शोभना गोयल बताती हैं कि CA की पढ़ाई के लिए कोचिंग अनिवार्य नहीं है. यह सेल्फ स्टडी पर आधारित कोर्स है. विद्यार्थी चाहें तो घर पर पढ़ाई करके भी परीक्षा पास कर सकते हैं. जरूरत महसूस होने पर किसी विषय की कोचिंग लेना वैकल्पिक है. इंटरमीडिएट की फीस 18 हजार रुपये और फाइनल की फीस 22 हजार रुपये है. कोचिंग का खर्च अलग हो सकता है. CA ऐसी पढ़ाई है, जिसमें कम खर्च करके आगे चलकर लाखों रुपये कमाने के अवसर मिल सकते हैं. इसके लिए विद्यार्थियों को मेहनत और रोजाना पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Delhi Rainfall । IMD Forecast । दिल्ली में अभी थमेगी नहीं बारिश! 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; नोएडा से गुरुग्राम तक अलर्ट, IMD की चेतावनी

हरियाणाः सुबह-सुबह स्कूल के कंप्य़ूटर रूम में पहुंची महिला टीचर, 6 फीट कोबरा ने उड़ाए होश, फुंकार सुनकर बाहर भागी

हरियाणा के रोहतक, करनाल समेत 5 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 60 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी, बिना काम घर से ना निकलें

गुरुग्राम में गौतस्कर का एनकाउंटरः थार में गायें डालकर ले जा रहा था शाहिद, 30 केसों में था आरोपी, अंधेरे का फायदा उठाकर 2 साथी भागे

हरियाणा का खूंखार गौ तस्कर शाहिद कौन? जिसे सुबह-सुबह एनकाउंटर में मार गिराया गया

बांस और अखबार से रचती हैं रावण का रूप, अंबाला की केसर देवी के हुनर में छिपी है संघर्ष की कहानी