हांसी में 18 साल के कुश्ती के नेशनल खिलाड़ी ने दी जान, दो दिन पहले घर से 48 हजार रुपये लाया था, नोट में लिखे तीन लोगों के नाम

On: October 16, 2026 7:46 AM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के हांसी में 18 वर्षीय रेसलर धीरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था. मौके से मिले सुसाइड नोट में 3 लोगों के नाम हैं. पुलिस मामले की

हांसी में 18 साल के कुश्ती खिलाड़ी ने दी जान, घर से 48 हजार रुपये लेकर आया थाZoom

हरियाणा के हांसी में 18 वर्षीय रेसलर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

हांसी.   हरियाणा के हांसी में 18 वर्षीय रेसलर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. वह भिवानी के महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी कर रहा था और वहीं कोचिंग ले रहा था. 2 दिन पहले घर से करीब 48 हजार रुपए लेकर भिवानी गया था. बुधवार शाम को वह गांव लौटा और रात को पशुओं के बाड़े में सोने चला गया.

15 अक्तूबर की सुबह उसके चाचा ने उसे फंदे पर लटका देखा. मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें भिवानी के 3 लोगों के नाम लिखे बताए जा रहे हैं. पैसों के लेनदेन को लेकर आशंका है, लेकिन आत्महत्या की असल वजह जांच के बाद ही साफ होगी.

रेसलर की पहचान गांव बास खुर्द निवासी धीरेंद्र के रूप में हुई. वो बुधवार शाम घर आया था. रात को खाना खाने के बाद पशुओं के बाड़े में सोने चला गया. वीरवार सुबह करीब 5 बजे उसके चाचा ने उसे फंदे पर लटका देखा. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम भी बुलाई गई.

दो सगे भाइयों और एक शख्स पर लगाए थे आरोप

मृतक के परिजन के मुताबिक, धीरेंद्र के सुसाइड नोट में भिवानी के प्रेमनगर निवासी दो सगे भाइयों और प्रेमनगर बिजली घर में काम करने वाले एक व्यक्ति का नाम शामिल है. हालांकि, परिजनों को इन लोगों के बारे में जानकारी नहीं है. उन्हें यह भी पता नहीं है कि इनका धीरेंद्र से क्या संबंध था. धीरेंद्र 2 दिन पहले घर से करीब 48 हजार रुपए लेकर भिवानी गया था. वह महावीर स्टेडियम में कुश्ती की तैयारी करता था और वहां किराए के कमरे में रहता था. रुपए किस काम के लिए लिए गए थे, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पैसों के लेनदेन को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

जूनियर नेशनल में जीता था पदक

परिजनों के मुताबिक, धीरेंद्र पिछले 7-8 साल से कुश्ती की तैयारी कर रहा था. पिता की मौत से पहले वह जूनियर नेशनल स्तर पर पदक भी जीत चुका था. इसके बाद उसका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के हॉस्टल के लिए हुआ था. हालांकि, पिता की मौत के बाद उसकी तैयारी प्रभावित हुई और वह ट्रायल में बाहर हो गया. इसके बाद वह भिवानी में कमरा लेकर कुश्ती की तैयारी कर रहा था.

पुलिस कर रही हा मामले की जांच

धीरेंद्र के परिवार में उसकी मां और बड़ा भाई हैं. उसका भाई ड्राइवरी करता है. धीरेंद्र कुश्ती में आगे बढ़ने के लिए भिवानी में तैयारी कर रहा था. पुलिस सुसाइड नोट और फोरेंसिक टीम के जुटाए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है. आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही होगा. बास थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जय सिंह ने फोन पर बताया सुसाइड के कारण का अभी पता नहीं चला है. जांच के बाद कारणों का जल्द खुलासा करेंगे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जींद में पूर्व सब-इंस्पेक्टर और सरपंच ने की बेटे की हत्या, फायरिंग होते ही पुलिस भागी, मुरारी पर चलाई 7 गोलियां

गुरुग्राम में पुलिस लाइन के सामने मर्डर से सनसनी, फुटओवर ब्रिज पर खून से सना मिला शव, संदिग्ध हिरासत में | Crime

हरियाणाः हिसार में 7वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, माथे पर लगी थी गोली, दोस्त के घर गया था दैविक

देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबों पर एक्शन की तैयारी में नगर निगम, 100 होटलों को भेजे नोटिस

बदल गया है आईआईटियन बाबा का लुक, चोला भी बदला, आपने देखा क्या? आजकल कहां हैं अभय सिंह

कोर्ट में बार-बार तारीख मिलने पर ऑर्डर शीट जांचें, अर्ली हियरिंग के लिए एप्लीकेशन दें, जिला जज से करें शिकायत, वकील से जानें प्रोसेस