हरियाणाः हिसार में 7वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, माथे पर लगी थी गोली, दोस्त के घर गया था दैविक

On: October 16, 2026 3:44 AM
Follow Us:

Last Updated:

Hisar Student Death: हरियाणा के हिसार में दोस्त के घर घड़ी तलाशते समय अचानक चली गोली से 12 वर्षीय छात्र दैविक गोयल की मौत हो गई. आदमपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. दैविक दोस्त के घर गया था क्योंकि जल्द ही वह टूर पर घूमने जाने वाले थे.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

7वीं के छात्र की संदिग्ध मौत, माथे पर लगी थी गोली, दोस्त के घर गया था दैविकZoom

हिसार में 12 वर्षीय छात्र देविक गोयल की गोली लगने से मौत हो गई.

विनोद सैनी

हिसार. हरियाणा के हिसार जिले के मंडी आदमपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 12 वर्षीय छात्र देविक गोयल की गोली लगने से मौत हो गई. दैविक सातवीं कक्षा में पढ़ता था. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है.

जानकारी के अनुसार, दैविक अपने दोस्त के घर गया हुआ था. वहां अलमारी में किताबों के बीच रखे एक छोटे बॉक्स में गन मिली. गन को लेकर बातचीत के दौरान अचानक गोली चल गई, जो देविक के माथे में जा लगी. हादसे में उसकी मौत हो गई.

सूत्रों से मिली जानकारी में पता चला है कि देविक एक निजी स्कूल में पढ़ता था और अगले दो से चार दिनों में उसके स्कूल का टूर जाना था. इसी सिलसिले में वह अपने दोस्त के घर पहुंचा था. बताया जा रहा है कि दोस्त ने उसे अपनी घड़ी नहीं मिलने की बात बताई. जिसके बाद दोनों घर में घड़ी तलाशने लगे. घड़ी तलाशते समय दोनों ने अलमारी खोली. वहां किताबों के बीच एक छोटा बॉक्स रखा हुआ था.

बताया जा रहा है कि बॉक्स खोलने पर उसमें गन मिली. दैविक ने गन को लेकर सवाल किया. इसी दौरान अचानक गोली चल गई और उसके माथे में जा लगी. गोली लगने से उसकी मौत हो गई. परिजन भी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. परिजनों को भी नहीं पता यह घटना कैसे हुई है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गन किसकी थी और किन परिस्थितियों में गोली चली. मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबों पर एक्शन की तैयारी में नगर निगम, 100 होटलों को भेजे नोटिस

बदल गया है आईआईटियन बाबा का लुक, चोला भी बदला, आपने देखा क्या? आजकल कहां हैं अभय सिंह

कोर्ट में बार-बार तारीख मिलने पर ऑर्डर शीट जांचें, अर्ली हियरिंग के लिए एप्लीकेशन दें, जिला जज से करें शिकायत, वकील से जानें प्रोसेस

B.Com के बाद CA कैसे बनें? लाखों की कमाई का रास्ता खोल सकती है ये टिप्स, तैयारी से पहले जान लें जरूरी बातें

Delhi Rainfall । IMD Forecast । दिल्ली में अभी थमेगी नहीं बारिश! 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; नोएडा से गुरुग्राम तक अलर्ट, IMD की चेतावनी

हरियाणाः सुबह-सुबह स्कूल के कंप्य़ूटर रूम में पहुंची महिला टीचर, 6 फीट कोबरा ने उड़ाए होश, फुंकार सुनकर बाहर भागी