शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें फतेहाबाद से वाया हिसार होकर चलने वाली बस सेवा की समय-सारणी

On: October 16, 2026 3:01 AM
Follow Us:

 

शरद पूर्णिमा के अवसर पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि फतेहाबाद रोडवेज डिपो ने वाया हिसार होकर सालासर बालाजी के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। डिपो के अधिकारियों ने आज हरी झंडी दिखाकर इस बस को रवाना किया।

इस बस का शरद पूर्णिमा तक संचालन किया जाएगा। इस बस सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं को बीच रास्ते बार-बार बस बदलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। इससे उन्हें अपने नजदीकी स्टेशन से सीट मिलना आसान हो जाएगा।

यह रहेगा शेड्यूल

फतेहाबाद बस स्टैंड से यह बस सुबह 10.10 बजे रवाना होकर सुबह 11.24 बजे हिसार होते हुए दोपहर करीब 2 बजे सालासर बालाजी धाम पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में शाम 5 बजे सालासर से रवाना होकर रात करीब 8 बजे हिसार पहुंच जाएगी। इसके बाद श्रद्धालु यहां से फतेहाबाद के लिए आसानी से सफर कर सकेंगे। यानि श्रद्धालु एक ही दिन में सालासर बालाजी के दर्शन कर वापस लौट सकेंगे।

बड़ी संख्या में उमड़ते हैं श्रद्धालु

इस बस में फतेहाबाद से सालासर बालाजी के लिए प्रति व्यक्ति यात्री किराया 280 रुपए निर्धारित किया गया है। नियमित बस की तुलना में सीधे रूट से संचालन होने के कारण यात्रियों के समय और 30 रुपये किराये की बचत होगी। बता दें कि शरद पूर्णिमा पर सालासर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उमड़ते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं के लिए यह बस सेवा काफी लाभदायक साबित होगी।

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय

पराली को बनाया कमाई का जरिया, आज सालाना करोड़ों रुपए कमा रही है सिरसा की दो सहेलियां

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के ड्रोन और एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा रूस, CM सैनी से हुई मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में 20000 की रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क गिरफ्तार, 45-46 लाख पेंशन लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी थी रिश्वत

हरियाणा में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मुफ्त फेस्टिवल एडवांस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान