Haryana News: हरियाणा के सिरसा में घरेलू कलह में उजड़ा परिवार, पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

On: October 16, 2026 8:06 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले के दशमेश नगर में घरेलू कलह के चलते एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में खलबली मचा दी। 45 वर्षीय चंद्र प्रकाश पर अपनी पत्नी शीला की हत्या करने और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का आरोप है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, चंद्र प्रकाश चिनाई का काम करता था और अपनी पत्नी शीला के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। घटना के बाद शीला का शव घर की रसोई में पड़ा मिला, जबकि चंद्र प्रकाश कमरे में फंदे पर लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पंचनामा तैयार करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। मामले में मृतक दंपती के बेटे गौरव के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस इन्हीं बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

जांच अधिकारी लेखराज ने मीडिया को घटना से जुड़ी जानकारी दी। वहीं, चंद्र प्रकाश के भाई सुभाष कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह रहती थी। शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, वारदात के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों का पता पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

शरद पूर्णिमा पर सालासर बालाजी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, यहां देखें फतेहाबाद से वाया हिसार होकर चलने वाली बस सेवा की समय-सारणी

हरियाणा में ग्रुप D कर्मचारी बना HCS अधिकारी, मेहनत और लगन के बलबूते सतबीर ने लिखा सफलता का नया अध्याय

पराली को बनाया कमाई का जरिया, आज सालाना करोड़ों रुपए कमा रही है सिरसा की दो सहेलियां

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के ड्रोन और एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा रूस, CM सैनी से हुई मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में 20000 की रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क गिरफ्तार, 45-46 लाख पेंशन लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी थी रिश्वत