कल का मौसम 18 अक्टूबर | tomorrow weather | बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उथल-पुथल, हफ्ते भर मचाएगा कोहराम, यूपी-बिहार सहित 9 राज्यों में IMD का अलर्ट

On: October 17, 2026 4:20 PM
Follow Us:

IMD Weather Forecast, 18 October: देशभर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. अब धीरे-धीरे ढंड की दस्तक शुरू हो गई है और सुबह-शाम सर्दी का एहसास होने लगा है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 घंटों बाद देश के कम-से-कम 9 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इस बीच तमिलनाडु और आसपास के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का खतरा भी बना हुआ है. दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है.

दरअसल उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में मची हलचल कल यानी 18 अक्टूबर को कई राज्यों में झमाझम बारिश करा सकती है. इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 55 KMPH की रफ्तार तक तेज हवाएं चलने की भी आशंका है. महाराष्ट्र के कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, अरब सागर में कर्नाटक और केरल के तटों के पास समुद्र की स्थिति खराब रहने की संभावना को देखते हुए मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को बारिश की संभावना कम है. आईएमडी की तरफ से जारी दिल्ली मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 18 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. राजधानी में दिन के समय धूप निकल सकती है और मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहने की संभावना है. उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ा साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है, जबकि एक अन्य ऊपरी हवा का परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास बना हुआ है.

वहीं राजधानी और आसपास के इलाकों के तापमान में फिलहाल किसी बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. ऐसे में दिन में धूप और हल्की गर्माहट महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रह सकता है.

पूर्वी यूपी में गरज-चमक की संभावना

उत्तर प्रदेश में 18 अक्टूबर को बारिश का कोई संकेत नहीं है. आईएमडी के पूर्वानुमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोई बड़ा वर्षा अलर्ट नहीं दिया गया है. हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही और स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में अचानक तेज हवा या बिजली चमकने जैसी स्थिति बन सकती है.

वहीं उत्तराखंड में 18 अक्टूबर को भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है. उत्तर-पश्चिम भारत के लिए आईएमडी ने सप्ताह के दौरान किसी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की संभावना नहीं जताई है. ऐसे में राज्य में रविवार को बड़े पैमाने पर बारिश होने का संकेत नहीं मिलता. हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय परिस्थितियों के कारण मौसम मैदानी इलाकों से अलग हो सकता है. इसके अलावा बिहार में कुछ जगहों पर कल हलकी फुहारे गिर सकती है, जबकि झारखंड में कल मौसम काफी हद तक साफ रहने वाला है.

दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतरा, कई राज्यों में अलर्ट

दक्षिण भारत में 18 अक्टूबर को मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रह सकता है. आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, केरल और माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश की आशंका है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी भारी बारिश हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण भारत में 17 से 23 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा रायलसीमा में 17 और 18 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी सप्ताह के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में तेज बारिश की आशंका

तमिलनाडु में 18 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है और अगले कुछ दिनों तक भी कई स्थानों पर वर्षा जारी रह सकती है. आईएमडी ने 18-19 अक्टूबर और फिर 21-23 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. केरल और माहे में भी 18 से 23 अक्टूबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

वहीं तटीय कर्नाटक में 20 से 22 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 18 अक्टूबर को मौसम की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. आईएमडी ने 18 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे मौसम में बिजली गिरने और तेज हवाओं से जुड़े जोखिमों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

महाराष्ट्र और गोवा में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं

महाराष्ट्र के कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी 18 अक्टूबर को मौसम में बदलाव हो सकता है. आईएमडी ने कोंकण-गोवा और मराठवाड़ा में 17 से 19 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. मध्य महाराष्ट्र में यह गतिविधि 17 से 20 अक्टूबर तक रह सकती है.

अरब सागर में मछुआरों के लिए चेतावनी

आईएमडी ने अरब सागर में कर्नाटक और केरल के तटों के पास तथा लक्षद्वीप क्षेत्र में 17 से 19 अक्टूबर तक खराब समुद्री मौसम की चेतावनी दी है. इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों में यह 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है. ऐसी परिस्थितियां छोटी नौकाओं और समुद्र में मछली पकड़ने वालों के लिए जोखिम बढ़ा सकती हैं. मछुआरों को मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करना चाहिए.

समुद्र में हवा की तेज गति और लहरों की स्थिति को देखते हुए बिना ताजा जानकारी लिए समुद्र में जाने से बचना चाहिए. यह चेतावनी विशेष रूप से कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के तटीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है. समुद्र में जाने की योजना बना रहे लोगों को स्थानीय बंदरगाह अधिकारियों और मौसम विभाग से जारी निर्देशों की पुष्टि कर लेनी चाहिए.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now