मंदिरों में चढ़ाए फूलों से फरीदाबाद में बन रही ऐसी चीजें, देखने पहुंचे 11 जर्मन अधिकारी

On: October 17, 2026 8:23 PM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad ki local news : फरीदाबाद में मंदिरों में चढ़ाए गए फूल अब कचरे में नहीं फेंके जाएंगे. विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन और नगर निगम की पहल से इन फूलों से धूपबत्ती, हवन सामग्री, गुलाल और खाद बनाई जा रही है. पिछले 7 महीनों में 15 मंदिरों से 20 टन से ज्यादा पूजन सामग्री जुटाई गई. इस काम को देखने जर्मनी से 11 लोगों का प्रतिनिधिमंडल भी फरीदाबाद पहुंचा. लोकल 18 से विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष एसएस बांगा बताते हैं कि मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को नदियों, नालों या कचरे में फेंकने के बजाय उनसे कई उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं. फूलों के अलावा बची हुई सामग्री से खाद बनाई जाती है.

फरीदाबाद. मंदिरों में भगवान को चढ़ाए जाने वाले फूल पूजा के बाद अक्सर कूड़े में फेंक दिए जाते हैं. ये फूल नालों और दूसरी जगहों पर पहुंचकर गंदगी बढ़ाते हैं. फरीदाबाद में अब इन्हीं फूलों से धूपबत्ती, हवन सामग्री, प्राकृतिक गुलाल और खाद तैयार की जा रही है. इससे फूलों के कचरे का इस्तेमाल हो रहा है और लोगों के लिए रोजगार के मौके भी बन रहे हैं. विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन और नगर निगम फरीदाबाद ने महाशिवरात्रि के मौके पर इस पहल की शुरुआत की थी. बीते सात महीनों में शहर के 15 मंदिरों से 20 टन से ज्यादा फूलों और दूसरी पूजन सामग्री को इकट्ठा किया गया है. इस पहल को देखने के लिए जीआईजेड इंडिया के 11 सदस्यीय जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने भी फरीदाबाद के फूल पुनर्चक्रण केंद्र का दौरा किया और यहां फूलों से उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया को समझा.

ऐसे बनाते हैं उत्पाद

लोकल 18 से विक्टोरा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन के अध्यक्ष एसएस बांगा बताते हैं कि मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों को नदियों, नालों या कचरे में फेंकने के बजाय उनसे कई उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले मंदिरों से फूलों को इकट्ठा किया जाता है. फिर केंद्र पर उनकी छंटाई की जाती है और फूलों को सुखाया जाता है. इसके बाद उन्हें पीसकर पाउडर तैयार किया जाता है, जिससे धूपबत्ती, हवन सामग्री और प्राकृतिक गुलाल जैसे उत्पाद बनाए जाते हैं. फूलों के अलावा बची हुई जैविक सामग्री से खाद भी तैयार की जाती है.

बांगा बताते हैं कि अभी यह काम शहर के केवल 15 मंदिरों से शुरू किया गया है, जबकि फरीदाबाद में इससे कहीं ज्यादा मंदिर हैं. अगर नगर निगम इस अभियान को सभी मंदिरों तक पहुंचाता है, तो बड़ी मात्रा में फूलों के कचरे का सही इस्तेमाल किया जा सकता है. मंदिरों के साथ गुरुद्वारों और शादी समारोहों में इस्तेमाल होने वाले फूलों को भी इस तरह काम में लाया जा सकता है. इससे शहर में कचरा कम करने के साथ धूपबत्ती, हवन सामग्री और खाद जैसे उत्पाद तैयार करने की संभावनाएं बढ़ेंगी. बांगा कहते हैं कि इस काम में फूलों को मंदिरों से केंद्र तक लाने के लिए गाड़ी के चालक और सहायक की जरूरत होती है. केंद्र पर फूलों की छंटाई करने, उन्हें सुखाने और दूसरे कामों के लिए भी लोगों की जरूरत पड़ती है. इस तरह फूलों को उपयोगी उत्पादों में बदलने की पूरी प्रक्रिया में रोजगार के मौके बनते हैं.

क्या है आगे का प्लान

फरीदाबाद में चल रहे इस काम को देखने के लिए जीआईजेड इंडिया के 11 सदस्यीय जर्मन प्रतिनिधिमंडल ने फूल पुनर्चक्रण केंद्र का दौरा किया. प्रतिनिधियों ने फूलों के संग्रहण से लेकर उनसे धूपबत्ती और खाद तैयार करने तक की प्रक्रिया को देखा. नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि फरीदाबाद के सभी मंदिरों को इस अभियान से जोड़कर इसे आगे बढ़ाया जाएगा. बांगा बताते हैं कि विक्टोरा लाइफ फाउंडेशन फूलों के कचरे का इस्तेमाल करने के अलावा पौधारोपण और पेड़ों की देखभाल के लिए भी काम कर रहा है. फाउंडेशन की ओर से अलग-अलग जगहों पर पौधे लगाए जाते हैं और पार्क विकसित किए जाते हैं. फरीदाबाद के सेक्टर-8 में भी कई स्थानों पर पेड़ लगाए गए हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

नौकरी मिली दारोगा की, मगर दोस्ती ने रोक लिया… रावण बनाने वाले कारीगर की कहानी कर देगी भावुक

Dharm Astha : क्या आप भी कर रहे नवरात्रि में कन्या पूजन की तैयारी, पहले जान लें अष्टमी-नवमी कब?

कल का मौसम 18 अक्टूबर | tomorrow weather | बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उथल-पुथल, हफ्ते भर मचाएगा कोहराम, यूपी-बिहार सहित 9 राज्यों में IMD का अलर्ट

पूछने वाले बहुत, मददगार कोई नहीं.. फरीदाबाद में बेमौसम बारिश की वजह से खराब हुए रावण के पुतले, तो छलका कारीगरों का दर्द

लोन की किस्तें भर दी, फिर भी बैंक मांग रहा पैसे? वकील से जानें शिकायत करने का सही तरीका

मेरा आज आखिरी दिन… कंपनी को ईमेल भेज गुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी की हत्या कर दी अपनी जान