गुरुग्राम में इंजीनियर दंपत्ति का शव मिला, कंपनी को ईमेल भेजकर कहा- हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं

On: October 18, 2026 4:32 AM
Follow Us:

crime news 1

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के पॉश M3M Marina अपार्टमेंट के एक फ्लैट में इंजीनियर दंपत्ति मोहम्मद असलम (30) और उनकी पत्नी फरहाना संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

कंपनी को भेजा जान देने का ईमेल

असलम ने बुधवार सुबह अपनी कंपनी को एक ईमेल किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि हम दुनिया छोड़ रहे हैं। इस ईमेल में उन्होंने अपने परिजनों और मकान मालिक का नंबर भी शेयर किया था। मृतक फरजाना के कपड़े पर हाथ से आईलवयू लिखा हुआ था।

मकान मालिक ने बुलाई पुलिस

ईमेल मिलने के बाद कंपनी के सहकर्मियों ने मकान मालिक को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद, मकान मालिक फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दरवाजा खुला हुआ था। अंदर पहुंचकर देखा, तो असलम का शव फंदे पर झूल रहा था, वहीं फरजाना मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। उसके गले पर चोट पर निशान थे। मकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला

घटना की सूचना मिलने पर ही बादशाहपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहु्ंची। पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें ‘हम यह दुनिया छोड़ रहे हैं’ लिखा हुआ था। पुलिस ने वहां से तीन लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, रस्सी, डायरी, कैंची और पेन ड्राइव मिला, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का मानना है कि असलम ने फरजाना की हत्या की होगी और फिर खुद अपनी जान दे दी।

केरल का रहने वाला था कपल

असलम और फरजाना केरल के रहने वाले थे। असलम ने एनआईटी कालीकट और आईआईएम इंदौर से पढ़ाई की थी। वे एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थे। वहीं, उनकी पत्नी फरजाना भी एक कंपनी के लिए वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। दोनों के परिजनों ने उनके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की कटुता से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने यह बात बताई है कि असलम का डिप्रेशन का इलाज चल रहा था।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘इन 4 नंबरों पर मेरी मौत की खबर दे देना’ इंजीनियर ने कंपनी को ईमेल भेजकर लगाई फांसी, पत्नी को भी गला दबाकर मारा

महिला की घर में घुसकर हत्या, हाथ-पैर और मुंह पर बंधे थे टेप, बच्चों को स्कूल से लौटा पति तो देखकर फूले-हांथ-पांव

नौकरी मिली दारोगा की, मगर दोस्ती ने रोक लिया… रावण बनाने वाले कारीगर की कहानी कर देगी भावुक

मंदिरों में चढ़ाए फूलों से फरीदाबाद में बन रही ऐसी चीजें, देखने पहुंचे 11 जर्मन अधिकारी

Dharm Astha : क्या आप भी कर रहे नवरात्रि में कन्या पूजन की तैयारी, पहले जान लें अष्टमी-नवमी कब?

कल का मौसम 18 अक्टूबर | tomorrow weather | बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में उथल-पुथल, हफ्ते भर मचाएगा कोहराम, यूपी-बिहार सहित 9 राज्यों में IMD का अलर्ट