हरियाणाः ‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता अमित जानी पर हमले की आशंका, जान बचाने के लिए भागे-भागे थाने पहुंचे, पीछे लगी थी कार

On: October 19, 2026 10:58 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Amit Jani News: हरियाणा के सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने वैष्णो देवी से लौटते समय बदमाशों द्वारा हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने और पीछा करने का आरोप लगाया है. वाई श्रेणी सुरक्षा प्राप्त अमित जानी ने थाने में शिकायत दी है.

‘उदयपुर फाइल्स’ मूवी के निर्माता पर हमले की आशंका, जान बचाने को थाने भागेZoom

हरियाणा के सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है.

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में ‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म निर्माता अमित जानी ने अपने ऊपर हमले की आशंका जताई है. अमित जानी का आरोप है कि वैष्णो देवी से दर्शन कर लौटते समय नेशनल हाईवे 352-ए पर देवडू गांव के सामने सफेद कार सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश की. अमित जानी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं.

18 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे हुई इस घटना के बाद अमित जानी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और जान बचाने के लिए कुंडली थाने पहुंचे. अमित जानी को पहले से ही भारत सरकार की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. उन्होंने कुंडली और मुरथल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है. फिलहाल मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की घटना के बीच अब सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी ने हमले की आशंका जताई है. अमित जानी के मुताबिक, वह वैष्णो देवी से दर्शन कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब 9 बजे नेशनल हाईवे 352 ए पर गांव देवडू के सामने एक सफेद कार में सवार अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश की. इसके बाद अमित जानी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी और जान बचाने के लिए कुंडली थाने पहुंचे.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now