Haryana: हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

On: May 18, 2026 5:35 PM
Follow Us:

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा सरकार की मंत्रिमंडल बैठक सोमवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक में 26 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें सबसे अहम नई औद्योगिक नीति को माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस नीति को कैबिनेट की मंजूरी मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

उद्योगपतियों के सुझावों के बाद तैयार हुई नई नीति

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और उद्योग मंत्री नरबीर सिंह ने 100 से अधिक उद्योगपतियों से सुझाव लेने के बाद नई औद्योगिक नीति को अंतिम रूप दिया है।

इसके तहत निवेशकों को बेहतर प्रोत्साहन, सब्सिडी और प्रक्रियागत सहूलियतें देने की तैयारी की गई है। माना जा रहा है कि नई नीति से राज्य में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकारी कोठी का मामला भी एजेंडे में

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी के किराये का मामला भी प्रमुख रूप से उठ सकता है। हुड्डा लंबे समय से सरकारी आवास में रह रहे हैं और किराया व देनदारी को लेकर कानूनी तथा प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार इस मामले के स्थायी समाधान और बकाया राशि निर्धारण को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है।

प्रशासनिक और सेवा मामलों पर भी होगी चर्चा

इसके अलावा बैठक में कर्मचारियों से जुड़े सेवा मामलों, प्रशासनिक सुधारों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा और निर्णय संभावित हैं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में रफ्तार का कहरः द्वारका एक्सप्रेसवे पर 20 साल के छात्र की कार ने 4 को रौंदा, 2 लोगों की मौत

हांसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की हत्या, पार्टनर गिरफ्तार, सात साल की बेटी घायल

जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का फरीदाबाद में पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शव, शाम को घर से निकला था नीरज, सुबह मिली लाश

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित, ACP महिला अपराध करेंगी नेतृत्व