उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर डेंगू-मलेरिया नियंत्रण एवं बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

On: June 3, 2026 11:17 AM
Follow Us:

हिसार, 02 जून।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर वेक्टर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया आदि की रोकथाम एवं नियंत्रण के साथ-साथ भीषण गर्मी के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी विभागों को अपने-अपने कार्यालयों, संस्थानों एवं परिसरों को मच्छर-मुक्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी पानी का ठहराव न होने दिया जाए। कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों, कबाड़ एवं अन्य जल-संग्रहण स्थलों की नियमित जांच एवं सफाई सुनिश्चित की जाए तथा कूलरों को सप्ताह में कम से कम एक बार खाली कर सुखाया जाए। उन्होंने विभागीय परिसरों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने, छतों, बेसमेंट, निर्माणाधीन स्थलों एवं अन्य संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों का निरीक्षण करने तथा लार्वा पाए जाने पर तुरंत नियंत्रणात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मचारियों एवं आमजन को डेंगू और मलेरिया से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करने, पूर्ण बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी एवं मच्छर रोधी उपायों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य संस्थान में जांच करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। बैठक में उपायुक्त को अवगत करवाया गया कि इस वर्ष मलेरिया से संबंधित एक मामला सामने आया है। उपायुक्त ने कहा कि मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए घरों के अतिरिक्त सरकारी कार्यालयों की भी जांच की जाए और लार्वा मिलने पर चालान किए जाएं।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

फाइबर, आयरन से भरपूर होता है अरबी का पत्ता, पाचन, हीमोग्लोबिन, हड्डियों के लिए फायदेमंद, डॉक्टर से जानें बताया खाने का तरीका

‘ मुझे TB हो गया’, पति से बोली पत्नी-इलाज के लिए गांव जा रही हूं, फिर स्पा सेंटर में नौकरी करती मिली, युवक बोला-तुम गंदी हो गई हो, मॉल के बाहर हंगामा

मुझे शक था कि कार में बैठे लोग नशे में हैं… बाइकर सिया ने शेयर किया वीडियो, बैसला ने कहा- जानबूझकर नहीं मारा

हांसी के गुराना गांव में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस ने कब्र से बाहर निकलवाया शव

shot putter manpreet kaur story: ‘बहू अंधेरे में ही निकल जाती थी स्टेडियम’, भारत की मनप्रीत कौर ने जीता ब्रांज मेडल, सास ने बताई सफलता की कहानी

किसी को दे रहे हैं आधार की फोटोकॉपी? ऐसे जाल बिछाते हैं साइबर ठग, गलती पड़ जाएगी भारी