हरियाणा सरकार की नई योजना, पुराने ट्रक-बस हटाने पर मिलेगा 100% टैक्स में छूट

On: July 4, 2026 1:58 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने वायु प्रदूषण कम करने और पुराने व्यावसायिक वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए नई प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में पंजीकृत पुराने ट्रक और बसों के मालिकों को नए और पर्यावरण अनुकूल वाहन खरीदने पर मोटर वाहन कर में बड़ी छूट दी जाएगी। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि इस योजना के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वाहन मालिक इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह योजना खास तौर पर एनसीआर जिलों में पंजीकृत बीएस-IV या उससे पुराने ट्रक और बसों के मालिकों के लिए लागू की गई है।

100 प्रतिशत मोटर वाहन कर की छूट

योजना के अनुसार, यदि कोई वाहन मालिक अपने पुराने वाहन की जगह नया बीएस-VI, उससे अधिक उन्नत मानकों वाला, या इलेक्ट्रिक अथवा सीएनजी से चलने वाला ट्रक या बस खरीदकर एनसीआर जिले में पंजीकृत कराता है, तो उसे 100 प्रतिशत मोटर वाहन कर की छूट मिलेगी। सरकार ने सेकेंड हैंड वाहन खरीदने वालों को भी राहत दी है। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित मानकों के अनुसार पुराना (सेकेंड हैंड) ट्रक या बस खरीदता है, तो उसे मोटर वाहन कर में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह छूट वाहन के पहले पंजीकरण की तारीख से अगले 10 वर्षों तक मान्य रहेगी।

जरूरी शर्तें तय की गई

योजना के तहत पुराने वाहनों को हटाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। बीएस-III या उससे पुराने ट्रक और बसों को राज्य में अधिकृत वाहन स्क्रैपिंग सेंटर पर ही स्क्रैप कराना होगा। वहीं, बीएस-IV वाहनों के मालिक चाहें तो उन्हें अधिकृत स्क्रैपिंग केंद्र में नष्ट करा सकते हैं या फिर एनसीआर क्षेत्र से बाहर किसी गैर-एनसीएपी शहर या क्षेत्र में बेच सकते हैं।

वाहन मालिकों को एक और राहत 

सरकार ने वाहन मालिकों को एक और बड़ी राहत दी है। एनसीआर जिलों में पंजीकृत बीएस-IV या उससे पुराने ट्रकों और बसों पर यदि एक वर्ष से अधिक समय से कोई टैक्स बकाया है, तो उसे पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे इस योजना का समय पर लाभ उठाएं और पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की जगह नए, स्वच्छ ईंधन वाले वाहन अपनाएं। सरकार का मानना है कि इससे वायु प्रदूषण कम होगा, पर्यावरण को फायदा मिलेगा और लोगों को आधुनिक व सुरक्षित परिवहन की सुविधा भी मिलेगी।

639187648182397924 Also read: Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पराली को बनाया कमाई का जरिया, आज सालाना करोड़ों रुपए कमा रही है सिरसा की दो सहेलियां

Haryana News: नूंह में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांटेड गो-तस्कर शाहिद उर्फ आडवाणी, सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

Haryana News: हरियाणा के ड्रोन और एयरोस्पेस सेक्टर में निवेश की संभावनाएं तलाशेगा रूस, CM सैनी से हुई मुलाकात

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में 20000 की रिश्वत लेते सब-ट्रेजरी का क्लर्क गिरफ्तार, 45-46 लाख पेंशन लाभ बैंक खाते में ट्रांसफर करने के बदले मांगी थी रिश्वत

हरियाणा में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मुफ्त फेस्टिवल एडवांस को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट