12 साल की बेटी निकली 2 महीने की प्रेग्नेंट, पुलिस पूछताछ में मासूम ने जब बताया सच, मां का फट गया कलेजा

On: July 12, 2026 4:36 PM
Follow Us:

Last Updated:

Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक 12 साल की बच्ची जांच के बाद 2 महीने की गर्भवती निकली. इसके बाद बेटी से पूछताछ हुई, तो उसने ऐसा राज खोला, जिसे सुनकर मां का कलेजा फट गया. आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं.

12 साल की बेटी निकली 2 महीने की प्रेग्नेंट, पुलिस पूछताछ में मासूम ने बताया सचZoom

12 साल की नाबालिग प्रेग्नेंट

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में पेट दर्द की शिकायत लेकर मां के साथ अस्पताल आई 12 साल की बच्ची दो महीने की गर्भवती मिली. महिला डॉक्टर ने नाबालिग बच्ची से पूछताछ की, तब उसने अपने बड़े नाबालिग भाई (14) पर गलत काम करने का आरोप लगाया. घटना का खुलासा होने पर मां सन्न रह गई. इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी. अब मां की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी बेटे के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. अब पुलिस दोनों नाबालिग भाई-बहन का मेडिकल कराएगी, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

पति की करंट लगने से हो चुकी मौत
जानकारी के मुताबिक, आरोपी भाई ने फेसबुक पर वीडियो देखकर गलत काम किया था. पीड़ित मां ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह करीब 10 साल पहले अपने पति के साथ बिहार से कुरुक्षेत्र में मजदूरी करने आई थी. आज से करीब 4 साल पहले उसके पति की करंट लगने से मौत हो गई थी. परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं. वह दिहाड़ी मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही है.

अचानक पेट दर्द की शिकायत करने लगी बेटी
महिला ने बताया कि शुक्रवार यानी 10 जुलाई को उसकी बड़ी बेटी पेट में तेज दर्द होने की शिकायत करने लगी. दर्द लगातार बढ़ने पर महिला उसे LNJP अस्पताल लेकर पहुंची. यहां महिला रोग विशेषज्ञ ने उसकी बेटी की जांच की. जांच में डॉक्टर ने बच्ची के करीब 2 महीने की गर्भवती होने की पुष्टि हुई.

डर दूर किया तो बच्ची ने बताई पूरी बात
मां ने बताया कि डॉक्टर से बेटी के गर्भवती होने की पुष्टि होने पर उसने बेटी को समझाया और उसका डर दूर किया और प्यार से पूछा कि आखिर यह कैसे हुआ. इसके बाद बच्ची ने बताया कि उसके बड़े भाई ने उसके साथ गलत काम किया था. हालांकि उसे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन बार-बार बेटी ने अपने नाबालिग बड़े भाई का ही नाम लिया.

मां बोली- कभी सोचा भी नहीं था ऐसा होगा
मां ने पुलिस को बताया कि वह रोज दिहाड़ी पर जाती है और कई बार आरोपी बेटे को भी साथ ले जाती थी. कई बार वह काम पर जाने से मना कर देता था तो उसे घर पर छोड़ देती थी. उसे लगा कि बच्चा थक गया होगा, इसलिए आराम करना चाहता है. उसने कभी सोचा तक नहीं था कि उसका बेटा अपनी ही बहन के साथ गलत कर देगा.

पढ़े-लिखे नहीं दोनों भाई-बहन
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने बताया कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है. वह सोशल मीडिया पर केवल फेसबुक चलाना जानता है. एक दिन वह दिहाड़ी पर नहीं गया तो घर पर मोबाइल चला रहा था. इसी दौरान फेसबुक पर उसे अश्लील वीडियो दिखाई दिया. इसके बाद उसके मोबाइल पर लगातार ऐसे वीडियो आने लगे.
वीडियो देखकर उसने किया गलत काम
उसने बताया कि इन्हीं वीडियो को देखने के बाद वह बहक गया. फिर एक दिन घर पर उसने बहन को घर अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया. हालांकि पुलिस ने आरोपी से पूछा कि भाई ने अपनी किसी और बहन से तो गलत काम नहीं किया, जिस पर आरोपी ने मना कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच
केयूके थाना में कार्यरत SI सरोज ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि मां की शिकायत पर नाबालिग आरोपी भाई के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. ये पूरा परिवार ही अनपढ़ है. अभी दोनों का मेडिकल कराया जाएगा. मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now