हरियाणाः शराब पीकर पुलिसवाले गाड़ी चला रहे थे डायल 112 की गाड़ी, घर को मारी टक्कर और फिर भागने लगे, सीवन थाने में शिकायत दर्ज

On: August 26, 2026 2:22 PM
Follow Us:

Last Updated:

कैथल में डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह चीमा ने बताया कि गाड़ी उनके घर के गेट से टकराई. पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया गया है.

ख़बरें फटाफट

शराब पीकर पुलिसवाले गाड़ी चला रहे थे डायल 112 की गाड़ी, घर को मारी टक्करZoom

Kaithal News: टक्कर के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और टायर फट गया.

कैथल. एक तरफ पुलिस अधिकारी नशे के खिलाफ अभियान चलाकर जिले को नशामुक्त करने की मुहिम चला रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के कैथल के सीवन में डायल 112 की इमरजेंसी गाड़ी में तैनात पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप लगे हैं. शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह चीमा ने थाना सीवन में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 24 अगस्त की रात करीब 8:40 बजे डायल 112 की गाड़ी तेज रफ्तार में उनके मकान के गेट से जा टकराई.

शिकायत के अनुसार, टक्कर के बाद गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और टायर फट गया. गाड़ी में एसपीओ जागीर सिंह, एसपीओ सुखविंद्र और ईएचसी दीपक मौजूद थे. आरोप है कि चालक ने मौके से गाड़ी को आगे ले जाने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने रोक लिया.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की गाड़ी में शराब की बोतल देखी. साथ ही गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया गया. शिकायत में तीनों पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाकर जांच और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गई है.

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सीवन जयभगवान मौके पर पहुंचे थे. पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शिकायत दर्ज कर ली गई है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें