राखी पर बहनें क्यों खरीद रहीं टोकरी? फरीदाबाद में दो-दो हजार का एक पीस, इस गिफ्ट का जवाब नहीं

On: August 26, 2026 6:24 PM
Follow Us:

Last Updated:

Rakhi Shopping Faridabad : रक्षाबंधन नजदीक आते ही बल्लभगढ़ मार्केट में रौनक बढ़ गई है. राखियों के साथ गिफ्ट की रंग-बिरंगी टोकरियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. लोकल 18 से दुकानदार रमेश अरोड़ा बताते हैं कि 100 से 2000 रुपये तक की टोकरियां उपलब्ध हैं. इनमें चॉकलेट, चिप्स, जूस, डोनट और कई खाने-पीने की चीजें रखी गई हैं. रक्षाबंधन के समय लोग ऐसी तैयार टोकरियां ज्यादा खरीदते हैं, क्योंकि इसमें अलग से गिफ्ट पैक कराने की जरूरत नहीं पड़ती. ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से इसमें सामान भी चुन सकते हैं. कई बहनें भी छोटे भाइयों के लिए ऐसी टोकरी ले रही हैं.

भाई-बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है. बल्लभगढ़ मार्केट में राखियों के साथ बहनों और भाइयों के लिए अलग-अलग तरह के गिफ्ट भी खूब बिक रहे हैं. इस बार रंग-बिरंगी चीजों से सजी गिफ्ट की टोकरियां लोगों को काफी पसंद आ रही हैं. इन टोकरियों में खाने-पीने की कई चीजें रखी गई हैं. इनकी कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 2000 रुपये तक है. इसलिए हर बजट के लोग इन्हें खरीद रहे हैं.

दुकानदार रमेश अरोड़ा के मुताबिक, बल्लभगढ़ मार्केट में मेरी दुकान करीब 18 साल पुरानी है. इस बार रक्षाबंधन पर गिफ्ट की टोकरियों की अच्छी मांग है. मेरे यहां 100 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक की टोकरियां मिल रही हैं. इनमें अलग-अलग तरह की खाने-पीने की चीजें रखी गई हैं. लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से टोकरी खरीद रहे हैं. भाई अपनी बहन को और बहन अपने छोटे भाई को भी यह टोकरी गिफ्ट कर रही हैं.

रमेश अरोड़ा ने बताया कि गिफ्ट की टोकरियों में चिप्स, चोको पाई, डोनट, जूस, कोल्ड ड्रिंक, जीरा, चॉकलेट और कई दूसरी चीजें रखी जाती हैं. यानी एक ही टोकरी में कई तरह का सामान मिल जाता है. सामान की पैकिंग अच्छी रहती है और ग्राहकों को एक्सपायरी डेट वाला सामान नहीं दिया जाता. इसी वजह से लोग इन टोकरियों को पसंद कर रहे हैं. रक्षाबंधन के मौके पर इनकी बिक्री हर साल अच्छी रहती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रमेश अरोड़ा के मुताबिक, मेरे यहां 200 रुपये वाली टोकरी भी लोगों को काफी पसंद आ रही है. इसमें 30 रुपये की टोकरी होती है और करीब 170 रुपये का सामान उसके अंदर रखा जाता है. इस तरह ग्राहक को एक साथ कई चीजें मिल जाती हैं. छोटी टोकरी होने की वजह से इसे आसानी से घर ले जाया जा सकता है. कई लोग इसे अपनी बहन या छोटे भाई के लिए रक्षाबंधन का छोटा सा गिफ्ट बनाकर ले जा रहे हैं.

रमेश अरोड़ा ने बताया कि 300 रुपये वाली गिफ्ट टोकरी भी काफी खरीदी जा रही है. इसमें करीब 50 रुपये की टोकरी होती है और 250 रुपये का सामान अंदर रखा जाता है. ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से टोकरी चुन सकते हैं. इसमें खाने-पीने की कई चीजें शामिल की जाती हैं. दुकानदार के मुताबिक रक्षाबंधन के समय लोग ऐसी तैयार टोकरियां ज्यादा खरीदते हैं, क्योंकि इसमें अलग से गिफ्ट पैक कराने की जरूरत नहीं पड़ती.

रमेश अरोड़ा बताते हैं कि रक्षाबंधन पर हर ग्राहक का बजट अलग होता है. इसी को देखते हुए दुकान पर छोटी से लेकर बड़ी और महंगी टोकरियां भी रखी गई हैं. कोई 100 रुपये की टोकरी ले रहा है तो कोई 500, 1000 और 2000 रुपये तक की टोकरी खरीद रहा है. ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से इसमें सामान भी चुन सकते हैं. इसी वजह से अलग-अलग उम्र के लोग इन टोकरियों को गिफ्ट के लिए पसंद कर रहे हैं.

गिफ्ट की इन टोकरियों को सिर्फ भाई ही अपनी बहनों के लिए नहीं खरीद रहे हैं. कई बहनें भी अपने छोटे भाइयों के लिए ऐसी टोकरी लेकर जा रही हैं. इसमें चॉकलेट, चिप्स, जूस और दूसरी पसंद की चीजें देखकर बच्चे काफी खुश हो जाते हैं. रक्षाबंधन पर भाई-बहन दोनों तरफ से गिफ्ट खरीदने का चलन देखने को मिल रहा है. बाजार में इसी वजह से इन टोकरियों की मांग बढ़ी है.

रमेश अरोड़ा ने बताया कि रक्षाबंधन के नजदीक आते ही उनकी दुकान पर ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है. लोग राखी के साथ कुछ अलग और काम का गिफ्ट देना चाहते हैं, इसलिए तैयार गिफ्ट टोकरियां उनके लिए अच्छा विकल्प हैं. रंग-बिरंगी पैकिंग और अंदर रखे अलग-अलग सामान की वजह से ये टोकरियां देखने में भी अच्छी लगती हैं. कीमत 100 रुपये से शुरू होने के कारण हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा के अनुसार इन्हें खरीदकर ले जा रहे हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

हरियाणाः शराब पीकर पुलिसवाले गाड़ी चला रहे थे डायल 112 की गाड़ी, घर को मारी टक्कर और फिर भागने लगे, सीवन थाने में शिकायत दर्ज

गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

गुरुग्राम को दरिया बनने से रोकने का क्या है उपाय? केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया प्लान, बोले-जलभराव के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर! IMD की चेतावनी- यूपी, बिहार समेत 23 राज्यों में फिर बिगड़ेगा मौसम

गुरुग्राम में जलभराव वाले मार्गों पर स्कूल बसें नहीं चलेंगी