Haryana weather Alert: हरियाणा में आज से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर एक्टिव हुआ मानसून; कई जिलों में आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी

On: July 21, 2026 3:41 AM
Follow Us:

Haryana weather Alert: हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 2 से 3 दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना हो सकती है। इसको लेकर IMD ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बिजली गिरने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल

हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड – आरती सिंह राव

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

फरीदाबाद में महिला टीचर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप