Last Updated:
हरियाणा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरोने थाना प्रभारी होशियार सिंह को ₹2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. फरीदाबाद में FIR दर्ज की गई है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. शिकायकर्ता भी पुलिस विभाग से रिटायर हुआ है.
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.
फरीदाबाद. हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हरियाणा पुलिस के थाना प्रभारी होशियार सिंह को दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. पलवर के थाना चांदहट के प्रभारी के तौर पर होशियार सिंह तैनात था और एसीबी और विजिलेंस ने उसे ₹2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस संबंध मेंफरीदाबाद में एफआईआर दर्ज की गई है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.
शिकायतकर्ता हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने बताया कि 2023 में थाना कैंप, पलवल में दर्ज हनी ट्रैप प्रकरण में आरोपी ईएसआई होशियार सिंह शिकायतकर्ता थे. इस मामले की जांच के दौरान सह-आरोपियों के खुलासे के आधार पर शिकायतकर्ता का नाम भी मामले में शामिल किया गया, जिसमें वह वर्तमान में माननीय न्यायालय से जमानत पर है. आरोप है कि ईएसआई होशियार सिंह उक्त मामले में समझौता करने के नाम पर शिकायतकर्ता से ₹2 लाख की रिश्वत की मांग कर रहे थे.
शिकायत की सत्यता की जांच के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध ट्रैप लगाया. कार्रवाई के दौरान आरोपी ईएसआई होशियार सिंह को ₹2 लाख की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया. कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 (BNSS) की धारा 105 के तहत निर्धारित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का विधिवत पालन किया गया. मामले की आगे की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा की जा रही है.
हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें शिकायत
राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो आमजन से अपील करता है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दें. शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा प्रत्येक शिकायत पर निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें











