रोहतक के पंकज की चरखी दादरी में हत्या, पहले स्कॉर्पियो से गिराया फिर गली में गोलियों से भूना, मां गंभीर रूप से घायल

On: July 27, 2026 10:09 AM
Follow Us:

Last Updated:

Charkhi Dadari Murder: हरियाणा के चरखी दादरी में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गली में गोली मारकर हत्या कर दी गई. स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बाइक को टक्कर मारी, फिर फायरिंग की और इसमें युवक की मौत हो गई, जबकि मां बीरमति घायल हैं. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में 4 टीमें गठित कीं है.

मर्डरः पहले स्कॉर्पियो से गिराया फिर गली में गोलियों से भूना, मां घायलZoom

रोहतक के सुनारिया निवासी पंकज की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है.

चरखी दादरी.  हरियाणा के दादरी शहर की प्रेमनगर कॉलोनी स्थित ढाणी रोड पर रविवार को मर्डर की सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई. रोहतक के सुनारिया गांव निवासी 34 वर्षीय पंकज अपनी मां बीरमति को बाइक पर बैठाकर ढाणी फोगाट लौट रहा था.

इसी दौरान गली नंबर-7 के सामने तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. बाइक से गिरते ही बदमाशों ने पंकज पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात में उसकी मां बीरमती भी घायल हो गईं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल, डीएसपी कप्तान सिंह और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायल मां का प्राथमिक उपचार कराने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है.

पुरानी रंजिश और गैंगवार का मामला : पुलिस

सिटी पुलिस थाना के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर भीम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि रोहतक के सुनारिया निवासी पंकज की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है. घटनास्थल से करीब 4 कारतूस के खोल बरामद हुए हैं. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वारदात में 2 लोग सवार थे, जिनमें से एक आरोपी की पहचान झज्जर जिला के गांव गौच्छी निवासी रोबिन के रूप में हुई है. यह मामला आपसी पुरानी रंजिश और गैंगवार से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है.

2022 के हत्याकांड से जुड़ा है तार

पुलिस जांच के अनुसार, मृतक पंकज खुद मर्डर के एक मामले में आरोपी था और इसी साल अप्रैल में जमानत पर बाहर आया था. एसआई भीम सिंह के ने बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी रोबिन गोछी के भाई की हत्या हुई थी, जिसमें पंकज आरोपी था. माना जा रहा है कि उसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है.

आरोपियों की तलाश में 4 टीमें गठित

जांच अधिकारी भी सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 4 विशेष टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की तफ़तीश में जो भी नए तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now