दिल्‍ली में रातभर गरजते रहे बादल, आसमान से बरसता रहा पानी – delhi ncr weather noida ghaziabad gurugram faridabad rain strong wind western disturbances

On: October 30, 2026 7:48 AM
Follow Us:

होमताजा खबरDelhi

दिल्‍ली में रातभर गरजते रहे बादल, आसमान से बरसता रहा पानी

Last Updated:

Delhi-NCR Weather: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्‍तर भारत में पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना व्‍यक्‍त की थी. दूसरी तरफ, अर्नब चक्रवाती तूफान के असर के चलते मौसम में पहले से ही नमी आ चुकी थी, ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ और ट्रिगर हो गया. इसका असर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश से लेकर दिल्‍ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्‍मू-कश्‍मीर और उत्‍तराखंड तक में देखने को मिला है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिल्‍ली में रातभर गरजते रहे बादल, आसमान से बरसता रहा पानीZoom

दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में 29 अक्‍टूबर 2026 की शाम से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी. रात होते होते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. (फाइल फोटो)

Delhi-NCR Weather: देश की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में एक्टिव वेदर सिस्‍टम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया. गुरुवार 29 अक्‍टूबर 2026 को दिनभर बादल छाए रहे और कभी-कभार बूंदाबांदी भी हुई. शाम होते ही हवा की गति के साथ ही बारिाश की रफ्तार भी बढ़ गई. देर रात आसमान में बिजलियां कड़कने लगीं और बादल गरजने लगे. इसके साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. ठंडी हवाओं की वजह से न्‍यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिल्‍ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों के लोगों को ठंडकपन का अहसास होने लगा. लोगों को पंखे की रफ्तार तक धीमी करनी पड़ी.

दिल्‍ली और आसपास के इलाकों मे 29 अक्‍टूबर की सुबह से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा था. अहले सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी का दौर दिनभर चलता रहा. शाम ढलते ही इसकी रफ्तार तेज हो गई. देर रात 10 के बजे के बाद आसमान में बिजल कड़कने लगी और बादल गरजने लगे. इसके साथ ही तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. दिल्‍ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में जगह-जगह जलभराव हो गया. हवा की रफ्तार तेज होने की वजह से ठंड का अहसास भी होने लगा. द‍िल्‍ली-एनसीआर में देर रात शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार 30 अक्‍टूबर 2026 सुबह तक जारी रही.

पश्चिमी विक्षोभ का असर

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में अच्‍छी बारिश हुई है. पूरी रात बारिश होती रही. बादल गरजे और हल्की हवाएं चलीं. इससे न केवल ठंडक बढ़ गई बल्कि एक्यूआई में भी गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 200 के पार था जो शुक्रवार सुबह 4 बजे 133 तक पहुंच गया. तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और ठंड का एहसास बढ़ गया. हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रिकॉर्ड की गई.

तापमान में गिरावट

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र (नई दिल्ली) के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान से उत्तर भारत तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहा. इसके साथ दक्षिणी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) एक्टिव रहा. इसके प्रभाव से सुबह हल्की बारिश हुई. दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की वर्षा दर्ज की गई. शाम को बारिश का दौर फिर शुरू हुआ. बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह पिछले 24 घंटे के मुकाबले 6.4 डिग्री कम और सामान्य से 5.6 डिग्री नीचे रहा. न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

करनाल में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता 2 साल के बच्चे का शव तालाब में मिला, परिवार में छाया मातम

हे भगवान… 13 फीट का अजगर, हरियाणा में 99 किलो का मिला पाइथन, लोगों में मची अफरा-तफरी

500 से 5 हजार तक की दिवाली छूट…बल्लभगढ़ की मार्केट से सस्ता इलेक्ट्रिक समान नहीं मिलेगा कहीं, दिल्ली तक से आ रहे ग्राहक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़, हरियाणा से हुई 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों के राज से खुलेगा राज

करनाल में करवाचौथ पर मचा कोहराम, लापता 2 साल के एकांश का शव मिला, रातभर तलाश के बाद सुबह मिला मासूम

Karwa Chauth Moon Rise Time In Punjab-Haryana 2026: करवा चौथ पर आज गुड़गांव, फरीदाबाद, अमृतसर समेत पंजाब-हरियाणा के शहरों में चांद निकलने का समय