करनाल में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता 2 साल के बच्चे का शव तालाब में मिला, परिवार में छाया मातम

On: October 30, 2026 5:46 AM
Follow Us:

crime logo 2

Haryana News: करनाल से गुरुवार को एक दर्दनाक खबर सामने आई है। निसिंग के गांव सिंगड़ा में बुधवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता दो वर्षीय एकांश का शव गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गांव के गंदे तालाब में मिला। गोताखोरों की टीम ने तलाश के दौरान शव को बाहर निकाला। बच्चे का शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम छा गया।

रातभर चला तलाशी अभियान

बच्चे की तलाश में पुलिस ने रातभर अभियान चलाया। घरों, छतों और पानी की टंकियों तक की जांच की गई। खोजी कुत्तों की टीम की भी मदद ली गई, लेकिन रात तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों को आशंका थी कि एकांश घर के पास बने जोहड़ में गिर गया होगा। इसके बाद, तालाब में गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई गई।

कई जगहों पर की तलाशी

निसिंग थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर कंट्रोल रूम से बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम गांव सिंगड़ा पहुंची और तलाश शुरू की। पुलिस ने बच्चे के पिता लालचंद से बातचीत कर जानकारी जुटाई। इसके बाद आसपास के घरों और गांव के अलग-अलग स्थानों पर खोज अभियान चलाया गया। पुलिस को घर के नजदीक तालाब होने की जानकारी मिली तो उसमें भी बच्चे की तलाश करने का निर्णय लिया गया। हालांकि, शुरुआती तलाशी में सफलता नहीं मिली।

पोस्टमॉर्टम बताएगी मौत की वजह

डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि तालाब से बच्चे का शव बरामद किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए करनाल के शवगृह में भिजवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हे भगवान… 13 फीट का अजगर, हरियाणा में 99 किलो का मिला पाइथन, लोगों में मची अफरा-तफरी

500 से 5 हजार तक की दिवाली छूट…बल्लभगढ़ की मार्केट से सस्ता इलेक्ट्रिक समान नहीं मिलेगा कहीं, दिल्ली तक से आ रहे ग्राहक

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़, हरियाणा से हुई 12वीं गिरफ्तारी, बैंक खातों के राज से खुलेगा राज

करनाल में करवाचौथ पर मचा कोहराम, लापता 2 साल के एकांश का शव मिला, रातभर तलाश के बाद सुबह मिला मासूम

Karwa Chauth Moon Rise Time In Punjab-Haryana 2026: करवा चौथ पर आज गुड़गांव, फरीदाबाद, अमृतसर समेत पंजाब-हरियाणा के शहरों में चांद निकलने का समय

Karwa Chauth Moon Rise Time In Delhi NCR 2026 live noida gurugram faridabad ghaziabad | करवा चौथ पर आज दिल्ली, नोएडा, बुलंदशहर, गुरुग्राम, पलवल समेत द