32 कमरे, स्मार्ट लैब और CCTV…फरीदाबाद का सरकारी स्कूल बनेगा हाईटेक, बन रही नई बिल्डिंग

On: July 30, 2026 1:38 PM
Follow Us:

फरीदाबाद: कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो वक्त के साथ तस्वीर भी बदल जाती है. कभी सरकारी स्कूलों की पहचान सिर्फ पुराने कमरों और सीमित सुविधाओं से होती थी, लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं. फरीदाबाद के तिकोना पार्क स्थित गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई इमारत इसी बदलाव की मिसाल बनने जा रही है. करीब 50 साल पुराने इस स्कूल में 32 कमरों की आधुनिक बिल्डिंग तैयार की जा रही है, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ हर जरूरी सुविधा एक ही परिसर में मिलेगी. उम्मीद है कि अप्रैल 2027 तक यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद यह सरकारी स्कूल सुविधाओं के मामले में कई निजी स्कूलों को भी कड़ी टक्कर देगा.

32 कमरों की आधुनिक बिल्डिंग में मिलेंगी सभी सुविधाएं

गवर्नमेंट बॉयज स्कूल के इंचार्ज पीएल शर्मा ने Local18 से बातचीत में बताया कि नई बिल्डिंग को आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. पूरे भवन में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. बच्चों के लिए साफ-सुथरे वॉशरूम, पर्याप्त पेयजल, बड़े-बड़े हॉल और विशाल कमरे बनाए जा रहे हैं, ताकि पढ़ाई का माहौल बेहतर हो सके. अप्रैल 2027 तक भवन तैयार होने की उम्मीद है और इसके बाद छात्र नई बिल्डिंग में पढ़ाई कर सकेंगे.

17 एकड़ परिसर में लैब से लेकर स्मार्ट सुविधाएं

पीएल शर्मा ने बताया कि नई बिल्डिंग में कुल 32 कमरे बनाए जा रहे हैं. कोई भी कमरा 24×24 फीट से छोटा नहीं होगा, जबकि कुछ कमरों का आकार 30×25 फीट तक रखा गया है. इतनी बड़ी कक्षाओं में करीब 1200 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी. स्कूल का पूरा परिसर लगभग 17 एकड़ में फैला हुआ है. इसके अलावा विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और अन्य सभी जरूरी लैब भी इसी भवन का हिस्सा होंगी, जिससे छात्रों को आधुनिक शिक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा.

सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने पर सरकार का फोकस

पीएल शर्मा ने बताया कि यह केवल बॉयज स्कूल है. स्कूल की निर्माण लागत की जानकारी उनके पास नहीं है, लेकिन परिसर में चल रहे निर्माण कार्य पर उनकी लगातार नजर रहती है. उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. पीएम श्री स्कूल और मॉडल संस्कृति स्कूल जैसी योजनाओं का लाभ भी सरकारी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मिल रहा है.

निजी स्कूलों की तरह हो रही छात्रों की मॉनिटरिंग

उन्होंने बताया कि अब सरकारी स्कूलों में भी बच्चों पर उसी तरह ध्यान दिया जाता है, जैसा निजी स्कूलों में रखा जाता है. यदि कोई छात्र एक दिन भी स्कूल नहीं आता, तो उसके अभिभावकों को फोन कर अनुपस्थिति का कारण पूछा जाता है. समय-समय पर पीटीएम और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठकें आयोजित होती हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरतों पर चर्चा की जा सके. शिक्षकों की कोशिश रहती है कि किसी भी छात्र को पढ़ाई में कोई परेशानी न हो.

बोर्ड रिजल्ट भी शानदार, नई बिल्डिंग से बढ़ेगा भरोसा

पीएल शर्मा ने बताया कि स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम भी हर साल बेहतर रहता है. दसवीं कक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि बारहवीं कक्षा का परिणाम 98 प्रतिशत दर्ज किया गया. उनका कहना है कि नई बिल्डिंग बनने के बाद न केवल पढ़ाई का माहौल और बेहतर होगा, बल्कि सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का भरोसा भी पहले से ज्यादा मजबूत होगा.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हाउस टैक्स समय पर, लेकिन सफाई नहीं…अंबाला के न्यू शिवपुरी में बदबू के बीच जीने को मजबूर लोग

‘भगवान’ ने बच्चे को दिया नया जीवन, रोहतक में एक साल बाद फेफड़े में अटका पेंच निकाला, पैर में फ्रैक्चर के बाद हुआ था खुलासा

Delhi NCR 7 Days Weather Forecast: 2 दिन येलो अलर्ट, फिर 2 अगस्त तक बादलों का डेरा… दिल्ली-NCR में मानसून का मूड ऑन, गर्मी को कहें बाय-बाय

चंडीगढ़ः 23 लाख मुआवजा, पंजाब यूनिवर्सिटी में भाई को नौकरी, साइंटिस्ट बनना चाहती थी Phd छात्रा ज्योति, पिता हैं किसान

अब बिना केमिकल चमचमाएगा घर, इस आसान तरीके से तैयार करें नेचुरल क्लीनर वो भी बिना खर्च के

Punjab University Student Death: किसान की बेटी बनने वाली थी प्रोफेसर, NET-JRF और CTET भी किया था पास, PhD से पहले थम गई जिंदगी