Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले हलचल, अनिल विज ने दिया बड़ा अपडेट

On: August 7, 2026 1:40 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल से पहले प्रदेश की राजनीति और बिजली विभाग में हलचल तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों की तीनों प्रमुख मांगों पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि इनमें से दो मांगों का समाधान पहले ही हो चुका है, जबकि तीसरे मुद्दे पर भी सरकार स्तर पर चर्चा जारी है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला और देश की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना की।

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया था इससे पहले बिजली मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिजली बोर्ड की यूनियन को बुला कर उनसे बात की थी मुख्य तौर पर बिजली कमचारियों की तीन मांगे है पहली बिजली का प्राइवेटाइजेशन न किया जाए उसपर बताया गया है कि HERC में जो कैसे आया था वो बिजली विभाग के तहत काम नहीं करता उन्होंने कहा कि HERC में सरकार को प्राइवेटाइजेशन का विरोध किया है तो वो बात वही खत्म हो गई। दूसरी मांग स्मार्ट मीटर को बंद करने की बात की है जिसपर मंत्री विज ने कहा कि अभी इसके टेंडर ही नहीं हुई जब टेंडर होंगे तब देखा जाएगा जो मीटर 2022 में लगे हुए हैं सिर्फ वही लगे होंगे तो दूसरी बात भी खत्म हो गई तीसरी मांग थी कि कृषि विद्युत निगम बनाया जा रहा है वह ना बनाया जाए उसपर मंत्री विज ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस बारे में विधानसभा में बात की है लेकिन अभी उनकी मुख्यमंत्री से कोई बात नहीं हुई। एक बार ये तीनों मांगे समाप्त हो गई थी और वो मान गए थे लेकिन जब वो बाहर गए तो कुछ शरारती तत्वों से मिलकर उन्होंने यही कहा कि हम मांग करेंगे लेकिन आज भी बिजली विभाग के अधिकारी उनसे बातचीत करने में लगे हुए हैं।

कांग्रेस पर बोले अनिल विज

वहीं कांग्रेस की आपसी कलह को लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस कोई पार्टी नहीं है ये सिर्फ़ विभिन्न धड़ों का कठ मेल है अपने अपने स्वार्थ के कारण ये अलग अलग जगह मिल जाते और विरोध करते रहते है। अग्नि फोर ब्लास्टिक का कल सफल प्रशिक्षण हुआ है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मोदी जी की अगुवाई में देस की सुरक्षा के लिए थल में जल में नम में भारत की शक्ति को मजबूत किया जा रहा है हर तरफ सेना को मजबूत किया जा रहा है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: ‘सुरक्षित आहार’ अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, आयुष ढांचे को मिलेगा और विस्तार

Haryana News: हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Haryana News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरुग्राम की 274 एकड़ जमीन पर MCG का अधिकार बहाल, हाई कोर्ट का आदेश रद्द