Haryana News: हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग में चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन की नियुक्ति कर दी है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग और अंत्योदय (SEWA) विभाग की ओर से 8 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, बंतो कटारिया, पंचकूला को आयोग की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि रेनू डबला को वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अधिसूचना हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग अधिनियम, 2018 के तहत जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि राज्यपाल ने अधिनियम की धारा 3 की उपधारा (2) के खंड (a) के तहत इन नियुक्तियों को मंजूरी दी है। सरकार की ओर से कहा गया है कि दोनों पदों पर नियुक्ति के नियम और शर्तें अलग से जारी की जाएंगी, जो पूर्व में की गई ऐसी नियुक्तियों पर लागू प्रावधानों के अनुरूप होंगी। नियुक्तियों के संबंध में अधिसूचना की प्रतियां संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।










