हरियाणा के रेवाड़ी में ATM लूटने का अनोखा तरीका! दो लड़कियों ने पहले लगाई लोहे की पत्ती, फिर कैश निकालने पहुंचीं

On: August 12, 2026 2:28 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी जिले के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में ATM से कैश निकालने की कोशिश का मामला सामने आया है। धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास स्थित एक ATM बूथ में दो लड़कियां बाइक से पहुंचीं और कथित तौर पर मशीन से कैश निकालने का प्रयास किया। दोनों की पूरी गतिविधि ATM बूथ में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के मुताबिक, 10 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे से 10 बजे के बीच दोनों लड़कियां दो बार ATM बूथ पर पहुंचीं। पहली बार दोनों को करीब 9 बजकर 18 मिनट पर ATM बूथ में प्रवेश करते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने पैसे निकालने का दिखावा किया और ATM मशीन में लोहे की पत्ती जैसी कोई चीज लगा दी। आरोप है कि इस तरीके से किसी ग्राहक के पैसे निकालने पर कैश मशीन में ही अटक जाए और बाद में उसे निकाला जा सके।

37 मिनट बाद दोबारा पहुंचीं

पहली बार ATM में छेड़छाड़ करने के बाद दोनों लड़कियां वहां से चली गईं। इसके करीब 37 मिनट बाद, सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर दोनों दोबारा ATM बूथ पर पहुंचीं। फिर एक लड़की ATM बूथ के बाहर निगरानी करती है, जबकि दूसरी लड़की मशीन के पास पहुंचकर पहले लगाई गई लोहे की पत्ती को निकालती है। इसके बाद वह पेचकस की मदद से ATM मशीन से कैश निकालने का प्रयास करती नजर आ रही है।

CCTV में कैद हुई पूरी करतूत

यह पूरी घटना ATM बूथ में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। एक लड़की के बाहर खड़े होकर निगरानी करने और दूसरी के ATM मशीन के साथ छेड़छाड़ करने की तस्वीरें फुटेज में साफ नजर आ रही हैं। आरोप है कि दोनों ने इस तरह से ATM से कैश निकालने की कोशिश की। हालांकि, इस घटना में कितना कैश निकाला गया या नहीं निकाला गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के इंद्री कोर्ट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Haryana News: दिल्ली से सटे हरियाणा के इन इलाकों में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू, 4 FIR दर्ज

Haryana News: हरियाणा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, टेंडर प्रक्रिया के लिए अलग कॉरपोरेशन बनाने की तैयारी, CM सैनी का निर्देश

Haryana News: हरियाणा में SC/ST मामलों पर CM सैनी सख्त, 5 शहरों में बनेंगे स्पेशल कोर्ट; 60 दिन में 100% चार्जशीट दाखिल करने के दिए निर्देश

हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से उजड़ा परिवार; पत्नी की मौत, पति हिसार रेफर

दिल्ली से करनाल जाना होगा आसान, मात्र 90 मिनट में पूरा होगा सफर; नमो भारत कॉरिडोर को मिला ग्रीन सिग्नल