स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट

On: August 17, 2026 10:59 AM
Follow Us:

weather 17 aug

India Weather Update 17 August 2026: भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून सक्रिय रहने वाला है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में आज भारी बारिश देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय

देश के कई अन्य हिस्सों में भी मानसून सक्रिय है और मध्य भारत से लेकर पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी राज्यों तक बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी के कारण जलभराव, ट्रैफिक बाधित होने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी समस्याओं का खतरा भी बना हुआ है।

हरियाणा-पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

देश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में मॉनसून की सक्रियता फिर से बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब और हरियाणा में 17 और 18 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 18 अगस्त को बारिश और तेज होने और ज़्यादा इलाकों में फैलने की उम्मीद है, जब दोनों राज्यों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

IMD ने 17 अगस्त के लिए हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पंजाब में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और SAS नगर (मोहाली) में भारी बारिश का अलर्ट है। IMD के चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे बारिश की गतिविधि को बढ़ावा मिल रहा है।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब के पठानकोट, फिरोजपुर, होशियारपुर, संगरूर, अमृतसर, बरनाला, नवांशहर, जालंधर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और फाजिल्का में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है।

हिमाचल में मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के ज़्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने राज्य में लगातार तेज़ बारिश होने की चेतावनी दी है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें