करनाल में बड़ा हादसा, हाईवोल्टेज तार के चपेट में आया कैंटर, 70 श्रद्धालु थे सवार, लग गई भीषण आग

On: August 16, 2026 10:37 AM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal News: करनाल के वार्ड नंबर-15 में गंदे नाले के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. राजस्थान के बागड़ धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा कैंटर हाईटेंशन बिजली की तार के संपर्क में आ गया. तार छूते ही कैंटर में करंट दौड़ गया. इससे कैंटर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

करनाल में हादसा, हाईवोल्टेज तार के चपेट में आया कैंटर, 70 श्रद्धालु थे सवारZoom

करनाल में सवारियों से भरे कैंटर में लगी आग.

करनालः हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. घरौंडा के मिनी बायपास के पास यह हादसा हो गया, जहां एक कैंटर हाईवोल्टेज तार की चपेट में आ गया. कैंटर में थे 60 से 70 श्रद्धालु सवार थे. हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने के बाद कैंटर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में करीब 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के मुताबिक कैंटर में सवार लोग राजस्थान में स्थित बागड़ धाम जा रहा था. इस हादसे में घर के बाहर आए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई. कई गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया. कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल में भी भर्ती किया गया है.

कैंटर में रखे हुए थे गैस सिलेंडर
प्राप्त जानकारी के अनुसार घरौंडा से करीब 40 से 50 श्रद्धालु कैंटर में सवार होकर राजस्थान के बागड़ धाम के लिए धार्मिक यात्रा पर निकले थे. कैंटर में श्रद्धालुओं के साथ खाने-पीने का सामान भी रखा हुआ था. इसके अलावा कैंटर में गैस सिलेंडर भी रखे हुए थे, जिनका इस्तेमाल यात्रा के दौरान खाना बनाने के लिए किया जाना था.

अचानक से हाईटेंशन के संपर्क में आया कैंटर
बताया जा रहा है कि कैंटर को शहर के वार्ड नंबर-15 स्थित गंदे नाले के पास खड़ा किया गया था. इसी दौरान कैंटर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तार उसके संपर्क में आ गई. तार के कैंटर को छूते ही उसमें तेज करंट दौड़ गया। देखते ही देखते कैंटर में सवार श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गए और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें