देशभर में मशहूर मुरथल के रेशम ढाबे में अब इंसान नहीं रोबोट परोस रहे परांठे, कैसे टेबल तक पहुंचता है ऑर्डर? जानें

On: August 17, 2026 8:58 AM
Follow Us:

Last Updated:

Murthal Dhaba Robot Waiter: हरियाणा के सोनीपत के मुरथल के ढाबों के परांठों की तारीफ तो आपने अक्सर सुनी होगी. लोग दूर दूर से परांठों का स्वाद लेने आते हैं. लेकिन अब यहां पर रेशम ढाबे पर रोबोट वेटर खाना परोस रहे हैं. ग्राहक रोबोट को देखकर हैरान हैं और वीडियो-सेल्फी ले रहे हैं. इंसानों के बजाए अब रोबोट ऑर्डर लेते हैं.

देशभर में मशहूर मुरथल के ढाबे में अब रोबोट परोस रहे परांठे, देखें कैसे?Zoom

सोनीपत. देशभर में हरियाणा के सोनीपत के मशहूर मुरथल के ढाबे अब सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि नई टेक्नोलॉजी को लेकर भी सुर्खियों में हैं. मुरथल के रेशम ढाबे पर अब इंसान नहीं, बल्कि रोबोट वेटर ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है. रोबोट को खाना सर्व करते देखकर ग्राहक भी हैरान हैं और मोबाइल निकालकर वीडियो और सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, जिस मुरथल का नाम सुनते ही आंखों के सामने गरमा-गरम पराठे और देसी ढाबे आते है.अब उसी मुरथल में खाना परोसने का अंदाज भी बदल गया है. मुरथल के रेशम ढाबे पर अब वेटर की जगह रोबोट ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है.

कैसे काम करता है रोबोट

ऑर्डर तैयार होते ही फूड ट्रे रोबोट पर रखी जाती है और नेविगेशन सिस्टम की मदद से रोबोट खुद तय रास्ते पर चलता हुआ सीधे ग्राहक की टेबल तक पहुंच जाता है. रोबोट को सॉफ्टवेयर चिप और रिमोट कंट्रोल के जरिए ऑपरेट किया जाता है. इसकी आंखों में लगी एलईडी लाइट और फाइबर से तैयार बाहरी ढांचा, आंखों में चमकती लाल लाइट इसे खास लुक देता है.ये रोबोट एक बार चार्ज करने के बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक सर्विस देता है.

ऑर्डर तैयार होते ही फूड ट्रे रोबोट पर रखी जाती है.

सेल्फी ले रहे ग्राहक

रोबोट को देखकर ढाबे पर पहुंचे ग्राहक भी उत्साहित नजर आ रहे है.कोई वीडियो बना रहा है तो कोई रोबोट के साथ सेल्फी ले रहा है.ग्राहकों के लिए एक और खास बात ये है कि रोबोट से खाना सर्व कराने के कोई अतिरिक्त पैसे नहीं लिए जा रहे.यानी मुरथल के पारंपरिक ढाबे में अब स्वाद वही लेकिन खाना परोसने का अंदाज बिल्कुल नया है. ग्राहक अभिषेक  ने बताया कि वह दिल्ली से आएं हैं और उन्होंने पहले कभी किसी ढाबे और रेस्टोरेंट में ऐसा नहीं देखा कि रोबोट खाना सर्व कर रहे हैं. वह काफी हैरान रहे. रोबोट से ही खाना मंगवाया गया था.

मुरथल के रेशम ढाबे पर अब इंसान नहीं, बल्कि रोबोट वेटर ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचा रहा है.

कुछ अलग करने की सोच- मैनेजर

होटल मैनेजर संजय ने बताया कि इस रोबोट को बेंगलुरु की टीम से तैयार करवाया गया है. इसका आइडिया ये था कि मुरथल आने वाले लोगों को स्वादिष्ट खाने के साथ-साथ नई टेक्नोलॉजी का भी अनुभव दिया जाए.रोबोट को कंट्रोल और ऑपरेट करने के लिए एक अलग टीम रखी गई है, जो जरूरत के मुताबिक इसे रिमोट के जरिए कंट्रोल करती है.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now