Last Updated:
Gall Bladder Operation: फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने एक मरीज का ऑपरेशन कर उसके गॉल ब्लैडर से करीब 4000 स्टोन निकाले हैं. इस मामले की चर्चा हर तरफ हो रही है. मरीज की हालत ऑपरेशन से पहले बहुत ही खराब थी.
मरीज के पेट से डॉक्टरों ने निकाले 4000 स्टोन.
फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद के नीलम चौक स्थित एक निजी अस्पताल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मरीज के गॉल ब्लैडर से 4000 से अधिक स्टोन निकला है. मरीज मोटापे के साथ कई दूसरे हेल्थ प्रॉब्लम से भी जूझ रहा था. मरीज का बीएमआई 46 था और उसे ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एप्निया, टाइप-2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और एक्यूट किडनी इंजरी की समस्या थी. अस्पताल के मुताबिक करीब एक सप्ताह से पेट में तेज दर्द, उल्टी और गंभीर अपच से परेशान था. जांच के दौरान गॉल ब्लैडर में गंभीर सूचन, हजारों माइक्रोस्कोपिक स्टोन और गाढ़ा बाइलर स्लज पाया गया.
4000 से अधिक निकाले गए स्टोन
मरीज की स्थिति को देखते हुए तुरंत सर्जरी जरूरी थी. वरिष्ठ डॉक्टर बीडी पाठक के नेतृत्व में सर्जिकल टीम ने मिनिमली इनवेसिव लैप्रोस्कोपिक तकनीक से महज 45 मिनट में ऑपरेशन पूरा किया. सर्जरी के दौरान 4,000 से अधिक गॉलस्टोन निकाले गए. इलाज में सर्जरी, नेफ्रोलॉजी और इंटरनल मेडिसिन टीम ने सहायता की. हालांकि इलाज के कुछ दिनों बाद मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
ऑपरेशन पर क्या बोले डॉक्टर
इस पूरे मामले को लेकर डॉ. पाठक ने बताया कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से एनेस्थीसिया का समय कम रखा जा सका. जो मरीज के लिए वरदान साबित हुआ. राहत की बात यह है कि इस सफल सर्जरी के कुछ दिन बाद ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. परिवार वाले भी बेहद खुश हैं क्योंकि भयंकर दर्द झेलने वाला उनका मरीज अब तेजी से रिकवर कर रहा है और बिना किसी सहारे के आम इंसान की तरह फिर से टलने-फिरने लगा है.
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें












