किसानों ने मार्च का किया ऐलान, पुलिस ने सील किया हरियाणा-पंजाब बॉर्डर

On: August 16, 2026 8:36 AM
Follow Us:

Last Updated:

Haryana News: हरियाणा पुलिस ने किसानों के मार्च के ऐलान के बाद एक्शन लेते हुए पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर को एहतियात के तौर पर सील कर दिया है. साल 2024 में भी पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए हरियाणा-पंजाब की सीमा को सील कर दिया था.

किसानों ने मार्च का किया ऐलान, पुलिस ने सील किया हरियाणा-पंजाब बॉर्डरZoom

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया गया है.

चंडीगढ़ः पिछली बार की तरह किसानों की तरफ से दिल्ली जाने के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा का बॉर्डर सील कर दिया है. 16 अगस्त से पंजाब-हरियाणा के दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर से दिल्ली के जंतर-मंतर तक करीब 228 किलोमीटर की ‘किसान बचाओ पदयात्रा’ शुरू होगी. किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के मुताबिक पदयात्रा 29 अगस्त को जंतर-मंतर पहुंचेगी, जहां बड़ी किसान महापंचायत प्रस्तावित है.

किसान 228 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे
इस पदयात्रा की खास बात ये है कि इस बार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. 51 किसान पूरे 228 किलोमीटर पैदल चलेंगे, जबकि करीब 200 सहयोगी किसान और सपोर्ट वाहन उनके साथ रहेंगे. आयोजकों का कहना है कि यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से निकाली जाएगी. किसानों की प्रमुख मांगों में MSP की कानूनी गारंटी, किसानों और खेत मजदूरों से जुड़े मुद्दे, कर्ज और पेंशन समेत लंबित मांगें शामिल हैं. इसके साथ ही किसान संगठन केंद्र सरकार से लंबित मुद्दों पर बातचीत नहीं होने का मुद्दा भी उठा रहे हैं.

2024 में भी किसानों ने किया था मार्च
पिछली बार इसी जगह 13 मार्च 2024 को दिल्ली की तरफ बढ़ते हुए किसानों को इसी तरह हरियाणा पुलिस ने बॉर्डर सील करके रोका था. लगातार 3-4 दिन किसानों ओर हरियाणा पुलिस के बीच संघर्ष हुआ था. आगे बढ़ने की कोशिश करते हुए किसानों पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे थे. लगातार 3-4 दिन शंभू ओर खनौरी बॉर्डर पर हालात खराब रहे. इसी में हरियाणा पुलिस की गोली से एक 21 साल के नौजवान शुभकरण सिंह की मौत भी हो गई थी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

करनाल में बड़ा हादसा, हाईवोल्टेज तार के चपेट में आया कैंटर, 70 श्रद्धालु थे सवार, लग गई भीषण आग

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: दिल्ली, एमपी और राजस्थान में बदलेगी मौसम की चाल, 16 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाएं, IMD का अलर्ट

सिरसा में बुलेट का 25 हजार का चालान काटने पर ट्रैफिक एसएचओ को दी धमकी

‘मेरा नाम तक लिस्ट में नहीं’, गुरुग्राम में प्रोग्राम में नहीं बुलाया तो भड़के मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, नितिन नवीन के सामने गुस्साए

DMRC की बीम… 1 महीने तक MB रोड का होगा ‘जहन्‍नुम’ जैसा हाल! मुसीबत से बचना है तो मान लें दिल्‍ली पुलिस की बात

पहले ब्रिटिश अत्याचार, फिर विभाजन का दर्द…कई यादों को समेटे अंबाला कैंट स्टेशन, अब 100 करोड़ से बदलेगी सूरत