Last Updated:
Hisar Jeevan Kundu Murder Case: हिसार में जीवन कुंडू हत्याकांड पर न्याय समिति और सरकार की वार्ता सफल रही. सीएम नायब सैनी ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और अन्य मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया और ऐसे में अब 15 दिन बाद जीवन का अंतिम संस्कार होने जा रहा है.
हिसार में बहुचर्चित डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में हिसार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.
हिसार. हरियाणा के हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय समिति और सरकार में वार्ता सफल रही है. जीवन कुंडू हत्याकांड में न्याय समिति की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ वार्ता हुई थी, जिसका सकारात्मक नतीजा निकला है. समिति सदस्य पूर्व सरपंच रवि कुंडू ने यह जानकारी दी है. गौर रहे कि अब पंद्रह दिन बाद जीवन कुंडू के शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. हालांकि, मामले में अब तक मुख्य आरोपी पड़ोसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
समिति सदस्य पूर्व सरपंच रवि कुंडू ने सीएम नायब सैनी से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को हांसी में लोगों पर दर्ज मुकदमें रद्द किए जाएंगे. इसके अलावा, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का ठोस आश्वासन दिया गया है. साथ ही हांसी में पकड़े गए सभी वाहन वापिस लौटाए जाएंगे और परिवार की मदद की जाएगी.
पूर्व सरपंच रवि कुंडू ने कहा कि आज किनाला में जीवन का दाह संस्कार किया जाएगा, क्योंकि सरकार ने न्याय कमेटी की सभी मांगें मानी हैं. हत्याकांड को लेकर हिसार और हांसी समेत अन्य जगहों पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर था. हांसी में शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने टोल प्लाजा भी जाम कर दिया था.
गोबर को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद
गौर रहे कि हिसार के सूर्यानगर निवासी डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड में मुख्य आरोपी रमेश है और उस पर पुलिस ने 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया है. मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि, अब तक तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लोग मांग कर रहे हैं और अंदेशा है कि आरोपी विदेश भाग गया है. अहम बात है कि पंद्रह अगस्त को हांसी में इस हत्याकांड के चलते सीएम नायब सिंह सैनी के प्रोग्राम के दौरान ग्रामीणों पर लाठियां भी भांजी गई थी. एसपी खुद पत्थर मारते दिखे थे. बता दें कि 4 अगस्त को गोबर डालने के विवाद को लेकर हुए हमले में जीवन की मौत हो गई थी. गली में झगड़ें में उसकी जान चली गई थी.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












