सोनीपत में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या, सरपंच और बेटे पर मर्डर का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

On: August 18, 2026 9:19 AM
Follow Us:

Last Updated:

Sonipat Women Murder: हरियाणा के सोनीपत के बैगा गांव में आरओ के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग मूर्ति देवी की हत्या कर दी गई. आरोप है कि सरपंच और उसके बेटे ने मारपीट की, जिससे महिला की मौत हो गई. पुलिस जांच कर रही है.

ख़बरें फटाफट

RO के पानी को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की हत्या, सरपंच-बेटे पर आरोपZoom

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गांव बैगा में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई. आपसी कहासुनी में महिला को जान गंवानी पड़ी. हत्याकांड के पीछे का कारण आरओ का पानी बताया जा रहा है. मृतक महिला की पहचान मूर्ति देवी के रूप में हुई है.वारदात गांव में सरपंच के घर के पास लगे आरओ पर पानी पीने को लेकर हुए विवाद के बाद सामने आया है.आरोप है कि सरपंच और उसके बेटे ने मारपीट की थी और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई.फिलहाल गनौर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

– जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव बैगा में सरपंच के मकान के पास आरो लगवाया गया है, जिससे रोजाना ग्रामीण और आने जाने वाले वाहन चालक पानी पीते है. इसी आरओ के पानी को लेकर सरपंच और उसके बेटे के साथ ग्रामीण चांद प्रकाश के साथ कहा सुनी हो गई और कुछ देर बाद झगड़ा और मारपीट शुरू हो गई. इस झगड़े को देखते हुए चांद प्रकाश की मां अपने बेटे के बीच बचाव के लिए बीच में पहुंच गई, इसी दौरान बीच-बचाव करने आईं बुजुर्ग महिला मूर्ति देवी को चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

मृतका के परिजनों ने बताया कि आरओ पर हुए विवाद को लेकर सरपंच और उसका बेटा घर पर आए थे और मारपीट करने लगे, इसी दौरान उनकी मां को भी चोटें आईं थी और इस कारण की मौत हो गई.सूचना मिलने के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस अब आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. मृतका का बेटे चांद प्रकाश ने सरपंच और परिवार पर आऱोप लगाए हैं.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

चंडीगढ़ में कांग्रेस के दिवंगत पार्षद के परिवार को जहर देकर लूटा, आरोपी थापा पहले भी कर चुका है कांड, पुलिस ने जारी किया फोटो

रुद्राक्ष से लेकर छोटे गणेश तक, इस बार बल्लभगढ़ मार्केट में इन राखियों पर टिकी बहनों की नजर

400 पदक और 336 सर्टिफिकेट, 76 साल के बुजुर्ग रामकिशन हैं ‘मेडल मशीन’, अब पद्मश्री और गिनीज बुक में नाम दर्ज करने की तैयारी

कौन हैं चंडीगढ़ में पेट्रोल का लंगर लगाने वाले ‘राजा द किंग’, कहां से लाते हैं पैसा? आगे iPhone बांटने का भी प्लान

रेवाड़ी में मासूम छात्रा को स्कूल वैन ने 50 मीटर घसीटा फिर चालक बच्ची को उठाकर अस्पताल ले भागा

Haryana News: आईफोन बार-बार हो रहा था ओवर हीट, कंज्यूमर कोर्ट ने एप्पल पर ठोंका ₹45500 का जुर्माना ! | Haryana