हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली; आरोपी गिरफ्तार

On: August 18, 2026 4:24 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के के महेंद्रगढ़ जिले मे मंगलवार सुबह गांव दौंगड़ा अहीर के नजदीक पुलिस और एक बदमाश की मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाश घायल हो गया। जिसको पुलिस पकड़कर अपने साथ ले गई। घायल बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। उस पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देना, फिरौती मांगना और लूट जैसे कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशानुसार जिला महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम की सदर कनीना थाना क्षेत्र में एक मोस्ट वांटेड अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया।

हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला 87715 Also read: हरियाणा के रोहतक में चलती कार बनी आग का गोला, वाहन में सवार थे एक ही परिवार के 5 लोग

सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त के दौरान सतनाली मोड़, महेंद्रगढ़ पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हत्या जैसे गंभीर मामलों में मोस्ट वांटेड अपराधी सोमवीर निवासी बाघोत, कनीना बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोगड़ा महेंद्रगढ़ की तरफ गया है। उसके पास अवैध हथियार है तथा वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस टीम ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की तथा बताए गए मार्ग पर आरोपी की तलाश एवं पीछा करना शुरू किया। साथ ही क्षेत्र में मौजूद अन्य पुलिस टीमों को भी सूचना से अवगत कराया गया।

गांव भालखी की ढाणी के पास पुलिस टीम को बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चालक को रुकने तथा आत्मसमर्पण करने के लिए सायरन बजाकर एवं ऊंची आवाज में चेतावनी दी। हालांकि, मोटरसाइकिल चालक ने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। आरोपी ने अपने पास मौजूद अवैध हथियार से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली पुलिस वाहन के साइड ग्लास पर लगी। गोली चलाने से मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई और आरोपी भी झाड़ियों में जा गिरा।

पुलिस टीम ने आरोपी को काबू करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी दोबारा खड़ा होकर पुलिस पार्टी की ओर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने लगा। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली सीआईए इंचार्ज पीएसआई उज्जवल के पास से होकर गुजरी। इसके बाद आरोपी मौके से भागने लगा। आरोपी द्वारा की जा रही फायरिंग एवं पुलिसकर्मियों की जान को उत्पन्न गंभीर खतरे को देखते हुए पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में दो फायर किए, जिनमें से एक गोली आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से आरोपी मौके पर गिर गया। पुलिस टीम ने तत्परता एवं साहस का परिचय देते हुए आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में खूनी वारदात, पत्थर से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट, हमलावर फरार

Haryana News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध, डल्लेवाल की PM मोदी और सीएम सैनी से अपील

Haryana News: 11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा

Haryana News:हरियाणा में कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, उद्योगों में हर दिन होगा 5 मिनट का योग अभ्यास

अंबाला में पुलिस पर हमले के बाद NH-44 पर रिटायर्ड पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन, घायल DSP वीरेंद्र की पत्नी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Gold Silver Price Today 17 August 2026: 17 अगस्त को महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी; जानें आपके शहर में आज का भाव