Last Updated:
Hisar Gangster Murder: हरियाणा के हिसार कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस जांच कर रही है. हमलावरों के बारे में कुछ पता नहीं चला है.
हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी.
हिसार. हरियाणा के हिसार में गुरुवार को कोर्ट में गैंगस्टर विनोद काणा की हत्या कर दी. अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और कोर्ट परिसर में उसे गोलियों से भून दिया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. इस दौरान गाड़ी के शीशे भी गोलियां लगने से टूट गया. घटना के बाद पुलिस ने कोर्ट परिसर को छावनी में बदल दिया है औऱ जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, गरुवार को पौने तीन बजे के करीब कोर्ट में फायरिंगकी गई और थुराना गांव के रहने वाले गैंगस्टर विनोद काणा का कत्ल कर दिया गया. 10 से 12 राउंड चलाए गए हैं. पुलिस अदालत परिसर के प्रवेश द्वारों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.
पेशी पर आया था गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा
हिसार कोर्ट में पेशी के लिए आए पेशी के लिए आया था और फिर कोर्ट गेट के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाशों ने काना पर करीब 12 राउंड फायरिंग की और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. फायरिंग की घटना से कोर्ट परिसर के बाहर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी,
31 केस दर्ज थे काणा पर
बताया जा रहा है कि विनोद पानू उर्फ काना हिसार का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर था और उसके खिलाफ हत्या समेत करीब 31 आपराधिक मामले दर्ज थे. काणा पर हिसार में विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या का भी आरोप रहा है. कोर्ट के मुख्य गेट के सामने दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें












