फरीदाबाद से महारानी बाग बस 10 मिनट में, ट्रायल के लिए खोला गया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 9 KM हिस्सा

On: August 22, 2026 3:02 PM
Follow Us:

Last Updated:

Good News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का लगभग 9 किलोमीटर लंबा हिस्सा कल शाम को जनता के लिए खोल दिया है. डीएनडी महारानी बाग से जैतपुर पुश्ता रोड तक फैले इस रास्ते को 30 दिन की ट्रायल अवधि के लिए खोला है. इससे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के यात्रियों को यात्रा में काफी राहत मिलने की संभावना है.

फरीदाबाद से दिल्ली बस 10 मिनट में, खुला मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवेZoom

मीठापुर-महारानी बाग एक्सप्रेसवे खुला.

फरीदाबाद : फरीदाबाद के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है. दिल्ली-मुंबई वडोदरा एक्सप्रेसवे के मीठापुर से महारानी बाग तक करीब 9 किलोमीटर लंबे हिस्से को शुक्रवार शाम से ट्रायल बेस पर खोल दिया गया है. इसको लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फरीदाबाद को एक नई लाइफलाइन दी है. इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से फरीदाबाद से दिल्ली की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

अब फरीदाबाद से महारानी बाग पहुंचने में लगने वाला करीब 40 मिनट का समय घटकर महज 10 मिनट रह जाएगा. हालांकि, फिलहाल इस हिस्से को ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है, लेकिन इससे फरीदाबाद और दिल्ली के बीच सफर करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

मीठापुर से महारानी बाग तक का यह करीब 9 किलोमीटर लंबा हिस्सा पहले ही बनकर तैयार था, लेकिन इसे यातायात के लिए शुरू नहीं किया गया थाय अब कल से इसकी शुरुआत कर दी गई है. इससे न सिर्फ फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले लोगों को फायदा होगा, बल्कि दिल्ली से फरीदाबाद आने वाले लोगों के लिए भी सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा. करीब 40 मिनट की दूरी अब महज 10 मिनट में तय हो सकेगी. फिलहाल ट्रायल के तौर पर शुरू किए गए इस हिस्से को फरीदाबाद के लोगों के लिए बड़ी राहत और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

तैयार होगा रेलवे स्टेशन 
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से फरीदाबाद को केवल बेहतर कनेक्टिविटी ही नहीं बल्कि कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी गई है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार फरीदाबाद के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने रेलवे के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का भी जिक्र किया. गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में रेलवे फाटकों को खत्म किया गया है और करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का रेलवे स्टेशन तैयार किया जा रहा है. फरीदाबाद में आने वाले समय में कनेक्टिविटी और विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट धरातल पर दिखाई देंगे.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्राSenior Sub Editor

Kavya Mishra is a Senior Sub Editor at News18 Hindi with over seven years of experience in digital and print journalism. She is part of the regional editorial team, covering Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana …

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

लोकल 18 की खबर का असर, फरीदाबाद के दयालपुर के स्टेडियम की सफाई शुरू, मैदान में घास काटने, ट्रैक सुधारने, गेट की मरम्मत का हो रहा काम

गुरुग्राम में बड़ा खेल, एक पेन कार्ड पर 25,000 संपत्तियों का पंजीकरण, जांच में का दायरे में 55000 करोड़ रुपये के जमीन सौदे

Delhi-NCR Weather | Delhi Heavy Rain | IMD Delhi बादलों की हुंकार, बिजली की तड़तड़ाहट और तूफानी हवा संग दिल्‍ली में बारिश, कई जगह भरा पानी, उखड़े पेड़

IMD Weather Alert: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल; जानें देशभर के मौसम का हाल | National

बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत खून चढ़ाने का आरोप, जांच की मांग

मनसा देवी मंदिर में हरियाणा का पहला टूरिस्ट पुलिस पोस्ट शुरू, सीएम नायब सैनी ने शुरू की सुविधा