मनचले ने किशोरी को जिंदा जलाया, जबरदस्ती बात करने के लिए बना रहा था दबाव

On: August 24, 2026 7:41 AM
Follow Us:

dead body 1

मोहाली में दिनदहाड़े एक नाबालिग के घर में घुसकर उसे जिंदा जलाने की वारदात सामने आई है। आरोपी किशोरी पर उससे बात करने का दबाव बना रहा था और उसके मना करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। इससे पहले, पिछले कई दिनों से आरोपी उसे रास्ते में परेशान भी कर रहा था। शुक्रवार को आरोपी अपने दो साथियों के साथ जबरदस्ती किशोरी के घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर उसपर कथित तौर पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद, तीनों कमरे का दरवाजा बंद करके फरार हो गए।

80 फीसदी तक झुलसी किशोरी

आग से किशोरी करीब 80 फीसदी झुलस गई। उसे पहले सिविल अस्पताल फेज-6 ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। किशोरी के परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे घर पहुंचा और किशोरी को उसके चाचा के कमरे में बंद कर दिया। चाचा ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसके बाद चाचा ने किशोरी को उसके कब्जे से छुड़ा लिया। कुछ देर बाद किशोरी के पिता और चाचा काम पर चले गए।

किशोरी के चीखने पर पहुंचे पड़ोसी

आग लगते ही किशोरी चीखने लगी। उसकी चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने पर ताला तोड़कर किशोरी को कमरे से बाहर निकाला गया। तब तक उसके शरीर का करीब 80 फीसदी हिस्सा झुलस चुका था।

पुलिस से की थी शिकायत

किशोरी के पिता ने बताय कि आरोपी युवक काफी समय से उनकी बेटी पर उससे बात करने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि वह कई बार राह चलते किशोरी से छेड़छाड़ भी कर चुका था। करीब एक महीने पहले परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। उस समय आरोपी ने माफी मांग ली थी। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद उसने किशोरी को परेशान करना जारी रखा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘आगे नहीं जाने दूंगा’, हांसी BJP जिलाध्यक्ष की गाड़ी के आगे बाइक अड़ाई, गांव चैनत में युवकों ने रास्ता रोका, शोक जताने आए थे

हरियाणा में बदलेगा जाति प्रमाण पत्र, चमार शब्द की जगह लेगा मेघवाल, सीएम सैनी की घोषणा

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: बंगाल की खाड़ी में हलचल; ओडिशा, छत्तीसगढ़, MP समेत 25 राज्यों में 3 दिनों तक भारी बारिश, IMD का अलर्ट

‘मैंने ऐसा बोला ही नहीं, मेरे मुंह में शब्द डाले जा रहे हैं…’ सज्जन सिंह विवाद पर दीपेंद्र हुड्डा की सफाई

Marigold Farming : एक एकड़ में 250 ग्राम बीज, फरीदाबाद के किसान लक्ष्मण ने लगाई गेंदे की ऐसी वैरायटी

पेट में इतनी बार चाकू मारा, 35 सेंटीमीटर तक हुआ छेद… पत्नी की हैवानियत, पति को उतारा मौत के घाट