मूत्राशय में बन गया आधा किलो का ‘पत्थर’, 11×8 सेंटीमीटर की पथरी देख डॉक्टर रह गए दंग

On: August 27, 2026 12:32 AM
Follow Us:

Last Updated:

Chandigarh Latest News : चंडीगढ़ में एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया. 45 साल के एक शख्स के मूत्राशय में करीब आधा किलो यानी 500 ग्राम की विशाल पथरी बन गई थी. दर्द और पेशाब में जलन की शिकायत के बाद जब जांच हुई तो डॉक्टर भी पथरी का आकार देखकर चौंक गए.

मूत्राशय में बन गया आधा किलो का ‘पत्थर’, 11×8 सेंटीमीटर की पथरी देख डॉक्टर दंगZoom

500 ग्राम ब्लैडर स्टोन.

चंडीगढ़: सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल GMSH में डॉक्टरों ने एक मरीज के मूत्राशय से करीब 500 ग्राम वजन की बेहद बड़ी पथरी निकालकर सफल ऑपरेशन किया है. पथरी का आकार करीब 11×8 सेंटीमीटर था. डॉक्टरों के मुताबिक, इतनी बड़ी पथरी का मिलना बेहद दुर्लभ मामला है.

45 साल का एक व्यक्ति लंबे समय से पेशाब में दर्द और जलन की शिकायत से परेशान था. उसे बार-बार यूरिन इंफेक्शन भी हो रहा था. जांच के बाद डॉक्टरों को उसके मूत्राशय में बड़ी पथरी होने का पता चला. इसके बाद GMSH-16 की सर्जिकल टीम ने ऑपरेशन की तैयारी की और पथरी को सफलतापूर्वक बाहर निकाला. इस पूरी प्रक्रिया में मरीज की सर्जरी से पहले और बाद की देखभाल का भी खास ध्यान रखा गया.

ऑपरेशन डॉ. सरबजीत सिंह, डॉ. गगन और डॉ. बनमीत की टीम ने किया. डॉक्टरों के मुताबिक, मूत्राशय में होने वाली पथरी आम पथरी के मुकाबले कम पाई जाती है. 4 सेंटीमीटर से बड़ी या 100 ग्राम से ज्यादा वजन वाली पथरी को आमतौर पर ‘जाइंट ब्लैडर स्टोन’ कहा जाता है.

डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की विशाल पथरी बेहद कम मामलों में देखने को मिलती है और इसके इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर मेडिकल सुविधाओं की जरूरत होती है. चंडीगढ़ की निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सुमन सिंह ने डॉक्टरों की टीम को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के जटिल मामलों का सरकारी अस्पताल में सफल इलाज होना बताता है कि GMSH-16 में गंभीर मरीजों के इलाज के लिए बेहतर विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध हैं.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘मुझे मारने वाला मेरा पति है, प्लीज हेल्प’ पंचकूला में बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या

अंबाला में छाईं सोने-चांदी की राखियां, सबसे ज्यादा इस डिजाइन की मांग, जानिए कितनी कीमत?

‘मुझे अपने पास नहीं रखा’, वृद्धाश्रम में क्यों रहने को मजबूर 3 बेटों के पिता 70 साल के सुरेश?

राखी पर बहनें क्यों खरीद रहीं टोकरी? फरीदाबाद में दो-दो हजार का एक पीस, इस गिफ्ट का जवाब नहीं

कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

हरियाणाः शराब पीकर पुलिसवाले गाड़ी चला रहे थे डायल 112 की गाड़ी, घर को मारी टक्कर और फिर भागने लगे, सीवन थाने में शिकायत दर्ज