Haryana News: अंबाला के थाना नग्गल में SI कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत, सुसाइड की आशंका; जांच शुरू

On: August 30, 2026 12:11 AM
Follow Us:

Ambala News: अंबाला में थाना नग्गल प्रभारी SI कर्मवीर सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर को थाने के अंदर हुई। कर्मवीर के छाती में गोली लगी थी। पास में ही उनकी सर्विस रिवॉल्वर पड़ी थी। गोली किन परिस्थितियों में चली, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। कर्मवरी सिंह के सुसाइड करने की आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। 

फरीदाबाद में दिखा फॉर्चूनर का कहर टक्कर लगने से दो भाईयों की 88240 Also read: Haryana News: फरीदाबाद में दिखा फॉर्च्यूनर का कहर, टक्कर लगने से दो भाईयों की मौत

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आज 29 अगस्त की दोपहर को नग्गल थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कर्मबीर की संदिग्ध परिस्थितियों में  गोली लगने से मौत हो गई हैै। घटना के समय उनकी सर्विस रिवॉल्वर उनके पास ही पड़ी थी, ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि जब ये हादसा हुआ, तब सब इंस्पेक्टर कर्मबीर ने अपनी ड्यूटी पर थे।

बताया जा रहा है कि  गोली उनकी छाती में लगी।  घटना की सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया था।  फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि ये आत्महत्या थी या सर्विस रिवॉल्वर से गलती से गोली चली। 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: फरीदाबाद में दिखा फॉर्च्यूनर का कहर, टक्कर लगने से दो भाईयों की मौत

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, चार शूटरों की हुई पहचान; हरियाणा-दिल्ली में दबिश

Haryana News: आप सरकार पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का कटाक्ष, कहा: पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला, हर कार्य के रेट निर्धारित

हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की हत्या से सनसनी, जिम के बाहर बदमाशों ने मारी गोली; इस गैंग का नाम आया सामने

Haryana News: अंबाला में फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, खिड़कियों के शीशे हिले; करोड़ों के नुकसान का अनुमान

Haryana News: करनाल के विधायक को जगमोहन आनंद को धमकी भरा पत्र, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी; सुरक्षा बढ़ाई गई