मां ने पेपर कटर से काट दिया दो साल के मासूम का गला, मानसिक तनाव में खो दिया संतुलन

On: August 29, 2026 1:04 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad News: फरीदाबाद के नवीन नगर इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मानसिक तनाव और गुस्से से परेशान एक कलयुगी मां ने अपने ही दो साल के मासूम बेटे के गले पर पेपर कटर से हमला कर दिया. इस खौफनाक वारदात में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे समय रहते अस्पताल पहुँचाकर बचा लिया गया. पिता कृष्ण कुमार की शिकायत पर पल्ला थाने में आरोपी मां कमलेश के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 109 BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

मां ने पेपर कटर से काट दिया दो साल के मासूम का गला, तनाव में खो दिया संतुलनZoom

फरीदाबाद में एक मां ने अपने दो साल के बच्चे पर पेपर कटर से हमला कर दिया. (सांकेतिक फोटो)

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसी खौफनाक और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. एक मां ने मानसिक तनाव और गुस्से में आकर अपने ही दो साल के मासूम बेटे के गले पर पेपर कटर से हमला कर दिया. इस भयानक वारदात में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने के कारण उसकी जान बचा ली गई. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना फरीदाबाद के नवीन नगर पुलिस चौकी अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में 26 अगस्त को हुई थी. मूल रूप से फरीदाबाद के शिव एन्क्लेव पार्ट-3 के रहने वाले कृष्ण कुमार एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं. उनकी शादी करीब पांच साल पहले कमलेश के साथ हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं.

शिकायतकर्ता पिता कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी कमलेश अक्सर गुस्से में बच्चों के साथ मारपीट करती थी. घटना वाले दिन दोपहर को वह फिर से बच्चों पर गुस्सा कर रही थी. जब कृष्ण कुमार ने बीच-बचाव किया, तो गुस्से में आकर कमलेश ने घर में रखा पेपर कटर उठाया और सीधे अपने दो साल के मासूम बेटे के गले पर वार कर दिया.

समय पर इलाज से बची मासूम की जान
इस जानलेवा हमले में बच्चे के गले पर गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया. खून से लथपथ बच्चे को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों की समय पर दी गई मेडिकल सहायता के कारण अत्यधिक रक्तस्राव के बावजूद बच्चे की जान बचा ली गई, जो परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था.

मानसिक तनाव बनी वजह, पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही नवीन नगर पुलिस चौकी और पल्ला थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पिता कृष्ण कुमार की शिकायत के आधार पर पल्ला थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला कमलेश घर पर बच्चों की देखभाल करती थी, जबकि उसके पति और सास काम पर जाते थे. बच्चों की पूरी जिम्मेदारी उठाने के कारण वह काफी समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थी. इसी तनाव और गुस्से के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया. पल्ला थाना पुलिस ने आरोपी मां कमलेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

क्रिकेट अकादमी में बच्चों ने खेल-खेल में दबा दिया स्विच, चल पड़ा 750 किलो का रोलर, 8 साल के मासूम की गई जान

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को कैसे मारा गया, उस शाम क्या-क्या हुआ? चश्मदीदों ने खोला राज

हरियाणा के नूंह में 1.597KG चिट्टे के साथ कार सवार युवक गिफ्तार, बाजार में है 3.15 करोड़ रुपये कीमत

Aaj Ka Mausam | Today Weather News: 83KM/h का मानसूनी बवंडर, 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन; 18 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

चरखी दादरीः पिता ने ही रची थी 14 साल के बेटे के अपहरण की साजिश, घर के कमरे में ही किया था बंद, ऐसे खुला राज

AC वाली गाड़ी, चलती-फिरती दानपेटी, संत रामपाल से आशीर्वाद लेने उमड़े लोग, वीडियो देख चकरा जाएगा माथा