पानीपतः भाई को भी नहीं बख्शा, रक्षाबंधन से पहले रिश्वतखोर बहन गिरफ्तार, आरोपी पंचायत सचिव किरण पहले भी ले चुकी है 7 लाख घूस

On: August 28, 2026 10:49 AM
Follow Us:

Last Updated:

Panipat bribe News: हरियाणा के पानीपत में ACB ने महिला ग्राम सचिव किरण को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. महिला ने अपने राखी भाई ठेकेदार के बिल पास करने के एवज में रिश्वत मांगी थी. 15 लाख रुपये के बिल पास होने थे और महिला सात लाख रुपये पहले ही ले चुकी है.

भाई को भी नहीं बख्शा, रक्षाबंधन पर रिश्वतखोर बहन गिरफ्तार, आरोपी है सचिवZoom

पानीपत.  हरियाणा के पानीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पानीपत में बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला ग्राम सचिव किरण को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है. आरोप है कि ग्राम सचिव ने ठेकेदार के बिल पास करने की एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायत मिलने के बाद ACB ने जाल बिछाकर आरोपी सचिव को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया.

ठेकेदार राजकुमार का आरोप है कि ग्राम सचिव इससे पहले भी उसके काम से जुड़े बिल पास करने के नाम पर उससे करीब 7 लाख रुपये ले चुकी थी. इसके बाद जब अन्य बिल पास करने की बारी आई तो फिर से रिश्वत की मांग की गई.

बहन का रिश्ता बनाया, त्योहार पर घर ले जाता था कोथली

ठेकेदार राजकुमार ने बताया कि उसने महिला ग्राम सचिव को अपनी बहन का दर्जा दे रखा था. तीज-त्योहार के मौके पर वह सचिव के घर कोथली तक लेकर जाता था. ठेकेदार का आरोप है कि इसके बावजूद उससे लगातार पैसों की मांग की जाती रही.राजकुमार के मुताबिक, पहले करीब 7 लाख रुपये लेने के बाद भी जब अन्य बिल पास करने की बात आई तो महिला सचिव ने कथित तौर पर 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग कर दी. बाद में शिकायत और बातचीत के दौरान मामला एक लाख रुपये की रिश्वत की रकम तक पहुंचा.

शिकायत के बाद ACB ने बिछाया जाल

रिश्वत की मांग से परेशान ठेकेदार ने मामले की शिकायत ACB को दी. शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की. तय योजना के तहत ठेकेदार को रिश्वत की रकम देने के लिए भेजा गया. जैसे ही महिला ग्राम सचिव ने कथित तौर पर रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों काबू कर लिया. ACB ने रिश्वत की रकम बरामद कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पूरे प्रकरण में जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कथित रिश्वतखोरी के मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं. उधर, ACB की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है. एसीबी के अधिकारी ने बताया कि 15 लाख रुपये के बिल थे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणाः प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में चंडीगढ़ पुलिस के जवान समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा, गाड़ी में मिली थी लाश

Haryanvi Singer Murder Case : जैसे मेरे बेटे को सड़क पर… अंकित बालियान के पिता का छलका दर्द, CM योगी से कर दी ये मांग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की हत्या के बाद पत्नी ने पेट से आंते, किडनी और लीवर क्यों निकाले थे? ऐसी थ्रिलर कहानी कभी नहीं देखी

हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में कांग्रेस के गोकुल सेतिया समेत 8 विधायक सस्पेंड

जेवर एयरपोर्ट के लिए बन रहे एक्सप्रेसवे पर विवाद, मुआवजे को लेकर घमासान, सोतई गांव में किसान दे रहे धरना

हरियाणा विधानसभा में काले कपड़े पहनकर आए कांग्रेस विधायकों का हंगामा, हुड्डा का दावा-पुलिस की धक्कामुक्की से कई MLA घायल