Last Updated:
Haryana Monsoon Session: हरियाणा विधानसभा में हंगामा करने पर कांग्रेस के 8 विधायक सस्पेंड किए गए हैं. विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने इंदु राज नरवाल, विकास सहारण समेत 8 विधायकों को नेम किया. ऐसे में फिर मार्शलों ने सभी को सदन के बाहर का रास्ता दिखाया.
हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में कांग्रेस के 6 विधायक सस्पेंड
चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सदन में हंगामा करने के लिए कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है. लगातार हंगामा करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सस्पेंशन का आदेश दिया. बाद में स्पीकर ने दो और विधायकों को सस्पेंड कर दिया. बाद में करीब ढाई बजे विधानसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.
विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने विकास सहारण, देवेंद्र हंस, गोकुल सेतिया, शकुंतला खटक,आदित्य सुरजेवाला, जस्सी पेटवाड़, बलराम दांगी, इंदुराज नरवाल को नेम करने की घोषणा की. इसके बाद कांग्रेस विधायकों को मार्शल पड़कर सदन से बाहर ले जा गए. महिला विधायक शकुंतला खटक बाहर ना जाने पर अड़ गई और इस पर को लेने आई महिला मार्शल उन्हें ले गई.
क्यों किया गया सस्पेंड
दरअसल, कांग्रेस के विधायकों ने गुरुवार को सत्र के आगाज से पहले विधानसभा तक पैदल मार्च किया और इस दौरान कांग्रेस के विधायक काले कपड़े पहनकर आए थे और साथ में नारे लिखी तख्तियां थी. विधायकों को सुरक्षा कर्मियों ने विधानसभा में तख्तियां ले जाने से रोका तो पुलिस कर्मियों और कांग्रेस विधायकों के बीच जबरदस्त धक्का मुक्की देखने को मिली. इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक पुलिस जवान को कोहनी मारते भी दिख रहे हैं.
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि चाहे जंतर-मंतर हो या विधानसभा मार्च, देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है. उनके साथ किसी भी तरह का बलप्रयोग संविधान और लोकतंत्र विरोधी है. जिस तरह पुलिस मुझे और विधायकों को धक्के मार रही थी, ऐसा लग रहा था कि सरकार ने पुलिस की वर्दी में गुंडे भेज रखे थे.
सदन की कार्यवाही रोकी गई
इस दौरान कांग्रेस विधायकों के हंगामे के चलते दो बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई. कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की धक्का मुक्की के खिलाफ सदन में शिकायत भी की. इस पर स्पीकर ने कहा कि वह पूरी जानकारी लेंगे और वीडियो निकलवाएंगे. आप चेंबर में आइये, सारे मामले को पर्सनली देखूंगा. स्पीकर ने कहा कि मुझे मिली जानकारी में सामने आया है कि आप तख्ती लेकर अंदर आ रहे थे और इसलिए रोका गया था. रघबीर कादयान ने कहा कि हमारे साथ विशेषाधिकार का हनन और मैंनहैंडलिंग हुई है. महिपाल ढांडा बोले कि कर्मचारियों के साथ बहुत गलत दुर्व्यवहार कांग्रेस ने किया और कांग्रेस विधायक बेकाबू हो गए थे.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें













