Haryana News: रोहतक में होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, प्रेमी पर हत्या का केस; अस्पताल में भर्ती आरोपी

On: August 28, 2026 12:57 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में होटल के कमरे में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी नीरज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक किया था। पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद रूबी की मौत हुई। वहीं आरोपी नीरज ने भी घर जाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रोहतक के दिल्ली रोड स्थित होटल में कल एक विवाहिता युवती का शव कमरे में बेड पर मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रूबी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रूबी और गांव खेड़ी साध निवासी नीरज ने कल सुबह होटल में कमरा बुक किया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद रूबी की मौत हो गई।

पुलिस ने नीरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि कहासुनी के दौरान नीरज ने रूबी की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद नीरज ने होटल कर्मचारियों से थोड़ी देर में वापस आने की बात कही और वहां से चला गया। इसके बाद घर जाकर उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। गंभीर हालत में नीरज को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है।

बताया जा रहा है कि रूबी और नीरज के बीच प्रेम प्रसंग था। रूबी की शादी होने के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना हुआ था। वहीं आज पुलिस ने रूबी के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके ससुराल पक्ष को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल नीरज की हालत गंभीर होने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर डॉक्टरों की रिपोर्ट और आगामी जांच का इंतजार कर रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: गुरुग्राम जलभराव पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान, चेक डैम से वाटर हार्वेस्टिंग तक बनेगी रणनीति

Haryana News: हरियाणा सरकार का महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू

हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा… काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेस विधायक; हुड्डा-पुलिस के बीच घमासान

‘मेरा बेटा निर्दोष था, उसने किसी का बुरा…’, जिम के बाहर गोलीबारी में मारे गए हरियाणवी सिंगरअंकित बलियान की मां ने मांगा इंसाफ

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में मां पर ढाई साल के बच्चे की गर्दन पर ब्लेड से हमला करने का आरोप, मासूम गंभीर घायल

Haryana News: अभय चौटाला के गंभीर आरोपों से गरमाई हरियाणा की राजनीति, हुड्डा को दी खुली चुनौती