Last Updated:
Haryana Actor Aman Jaji: हरियाणा के अभिनेता अमन जाजी ने सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘आजाद सिंह’ पर चर्चा की, जो 17 सितंबर को रिलीज होगी. जाजी ’52 गज का दामन’ गाने से मशहूर हुए हैं.
अमन जाजी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के गायक, म्यूजिक कंपोज और म्यूजिशियन हैं. सप
चंडीगढ़. हरियाणा के प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अमन जाजी ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ चंडीगढ़ में सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की. जाजी और उनकी पूरी टीम से संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर पहुंचे और सीएम से अपनी अगली फिल्म के बारे में बातचीत की. गौर रहे कि अमन जाजी की फिल्म आजाद सिंह सिनेमाघरों में 17 सितंबर को रिलीज हो रही है.
जानकारी के अनुसार, अमन जाजी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के गायक, म्यूजिक कंपोज और म्यूजिशियन हैं. सपना चौधरी समेत कई कलाकारों के साथ हरियाणवी गाने बना चुके हैं. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘52 गज का दामन’ गाने से मिली थी, जिसके कि यूट्यूब पर 178 करोड़ (1,78,56,32,098) हिट्स हो चुके हैं. अमन जाजी जहां जानें कंपोज करते हैं, वहीं, एक्टिंग भी करते हैं.
52 गज का दामन से मिली बड़ी पहचान
अमन जाजी का गाना ‘52 गज का दामन’ को रेणुका पंवार ने गाया था और इसके बोल मुकेश जाजी ने लिखे थे. अमन जाजी ने इसका संगीत तैयार किया था. म्यूजिक वीडियो में अमन जाजी और प्रांजल दहिया नजर आए थे. 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज हुआ था और बाद में इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि इसका हिंदी वर्जन भी बनाया गया, जिसे रेणुका पंवार और असीस कौर ने गाया. अब तक अमन जाजी, गजबन, मोटो, जी लागे बाबेया मैं, डुग डुग, भाई तेरा गुंडा और मटक चालूंगी गाने में नजर आए हैं और इस गानों को यूट्यूब 41,95,06,965 लोगों ने देखा है. अमन जाजी का असली नाम अमन गुलिया बताया जाता है और वे जाजी गांव, सोनीपत से हैं.
हरियाणा के प्रख्यात फिल्म अभिनेता अमन जाजी जी एवं उनकी पूरी टीम से संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर शिष्टाचार भेंट हुई। pic.twitter.com/SXCOzlU6Aa












