बिरयानी खाने पर स्कूल में सजा, छात्रा ने कूदकर दी जान, पिता ने लगाया आरोप

On: September 2, 2026 10:55 PM
Follow Us:

Last Updated:

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में 11वीं की छात्रा ने स्कूल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. पिता का आरोप है कि वेज बिरयानी खाने पर शिक्षिका ने उसे चार घंटे तक कक्षा से बाहर खड़ा रखा, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया.

बिरयानी खाने पर स्कूल में सजा, छात्रा ने कूदकर दी जान, पिता ने लगाया आरोपZoom

फरीदाबाद में छात्रा ने की खुदकुशी. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने मंगलवार को अपने स्कूल की इमारत की तीसरी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर जान दे दी. छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक से सजा मिलने के बाद उसने यह कदम उठाया. हालांकि, गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाध्यापक आर के शर्मा ने छात्रा को सजा दिए जाने के आरोपों से इनकार किया. डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने कहा, ‘‘जिन हालात में छात्रा ने यह कदम उठाया, उन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी। जांच जारी है.’

पिता ने स्कूल वालों पर लगाया आरोप
पुलिस के मुताबिक, मृत छात्रा के माता-पिता ने दावा किया कि उसे शिक्षक ने इसलिए डांटा था क्योंकि ‘‘वह बिना किसी को बताए बिरयानी खाने चली गई थी.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सजा के तौर पर छात्रा को स्कूल में लगातार चार घंटे तक खड़ा रखा गया. पुलिस ने बताया कि इससे आहत होकर छात्रा ने अपनी जान दे दी. पुलिस ने बताया कि गिरने के बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

स्कूल प्रशासन ने पिता के आरोपों का किया खंडन
स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्रा को कोई सजा नहीं दी गई थी. वह कक्षा से बाथरूम जाने के लिए निकली थी. इसके बाद चुपके से छत पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. पुलिस का कहना है कि छात्रा के पिता, क्लासमेट और स्कूल मैनेजमेंट के बयान लिए जा रहे हैं. जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति साफ होगी.

दिल्ली में भी छात्रा की हुई थी मौत
बता दें कि हाल ही में दिल्ली के पूर्वी विनोद नगर में भी कुछ ऐसा ही मामला आया था. 27 अगस्त को कितान न लाने पर शिक्षिका ने सजा के तौर पर छात्रा को तेज धूप में हाथ ऊपक करके खड़ा रखा. इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई. बाद में उसकी मौत हो गई थी. वर्तमान मामले में छात्रा के पिता ने बताया कि सुबह बेटी दो छोटे भाइयों के साथ स्कूल गई थी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

instagram

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कान्हा की पोशाक से लेकर झूले तक, बल्लभगढ़ में मिल रहा ब्रज जैसा सामान, जानिए कीमत

फरीदाबाद के तिलपत गांव में मनाएं वृंदावन जैसी जन्माष्टमी, बाबा सूरदास मंदिर में इस दिन आते हैं लाखों श्रद्धालु, पांडवों से जुड़ी है इस गांव की कहानी

हरियाणा में HTET एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा बोर्ड के दफ्तर के बाद Gen-Z का हंगामा, ‘तारीख़ पर तारीख’ मिलने पर भ़ड़के

कोलकाता की जरी से मुंबई की ज्वेलरी तक…कान्हा संग सेल्फी पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, जन्माष्टमी पर अंबाला में अनोखा ऑफर

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसान आंदोलनः ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे हजारों किसान, सड़क पर बन रहा लंगर, बड़े-बड़े कूलर भी लगाए

कहां है डिजिटल क्रांति? हरियाणा के नवाजपुर गांव में नहीं आता है मोबाइल नेटवर्क, विधायक-सांसद से गुहार के बाद भी नहीं बजी फोन की घंटी