हरियाणा में HTET एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर शिक्षा बोर्ड के दफ्तर के बाद Gen-Z का हंगामा, ‘तारीख़ पर तारीख’ मिलने पर भ़ड़के

On: September 2, 2026 6:50 PM
Follow Us:

Last Updated:

Bhiwani Protest: हरियाणा में HTET परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर Gen-Z का शिक्षा बोर्ड के दफ्तर पर हंगामा किया है और छात्र लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं. छात्रों का आरोप है कि उन्हें ‘तारीख पर तारीख’ दी जा रही है जबकि एग्जाज में बहुत से सवाल गलत आए थे.

HTET: हरियाणा शिक्षा बोर्ड के दफ्तर के बाद Gen-Z का हंगामाZoom

4-5 जुलाई को प्रदेश भर में भावी अध्यापकों की एचटेट (HTET-2025) की परीक्षा हुई थी.

भिवानी. हरियाणा में एचटेट को लेकर जैन-जी का हंगामा शुरू हो गया है. HTET में धाँधली के आरोप लगा कर बच्चे बार बार शिक्षा बोर्ड में धरना देकर हंगामा करते हैं. आज ये बच्चे लिखित में आश्वासन की मांग पर बोर्ड का घेराव करके बैठ गए.

दरअसल, 4-5 जुलाई को प्रदेश भर में भावी अध्यापकों की एचटेट (HTET-2025) की परीक्षा हुई थी. इसमें तीन लाख के करीब बच्चों ने आवेदन किया था. जब एचटेट का रिज़ल्ट जारी हुआ है, तब से हजारों बच्चे आंसर-की में ग़लतियाँ बता कर समाधान की मांग कर रहे हैं. इसको लेकर वो बार-बार शिक्षा बोर्ड आकर धरना देते हैं. आज का धरना हंगामे में बदल गया.

घंटों तक धरना देने के बाद शिक्षा बोर्ज सचिव दीपक बाबूलाल करवा बच्चों के बीच बातचीत के लिए आए. उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा भी दिया. हालांकि, बच्चे बार-बार के आश्वासनों से इतने परेशान थे कि उन्होंने लिखित में समाधान का भरोसा मांगा. इसको लेकर वो शिक्षा बोर्ड के मुख्य गेट पर घेराव करके बैठ गए और महात्मा गांधी का पाठ पढ़ने लगे. इसका कहना था कि लिखित में समाधान का भरोसा मिलने तक वो घेराव करके बैठे रहेंगे.

शिक्षा बोर्ड का घेराव कर रहे बच्चों ने कहा कि बार हर ऑब्जेक्शन के 100-100 रूपये देने पर भी सुधार नहीं हो रहा. उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड हर बार गलत ‘अंसर की’ जारी करता है. यहां तक कि ओएमआर सीट भी 100 रूपये फीस भरने पर डाउनलोड नहीं होती. संदीप व निशांत ने बड़ा आरोप लगाया कि इस बार एचटेट में 20 से 30 सवाल गलत छपे थे, जिनका किताबों का सबूत देने पर भी उतर सही नहीं माने जा रहे. इन बच्चों ने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन बार बार तारीख पर तारीख दे रहा है. पर इस बार लिखित में आश्वासन ना मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा.

तीन सप्ताह में सभी बच्चों की समस्या का समाधान

शिक्षा बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने कहा कि तीन सप्ताह में सभी बच्चों की समस्या का समाधान करेंगे. इसको लेकर हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट की कमेटी बनेगी. साथ ही कहा कि इन ग़लतियों से सीख लेंगे ताकि भविष्य में ऐसी ग़लतियाँ ना हों. फिलहालस, तारीख़ पर तारीख के बाद भी समाधान ना होने से जैन जी फिर से हंगामा कर आंदोलन पर है. ऐसे में देखना होगा की चेयरमैन के बाद क्या सचिव इन बच्चों का समाधान करते हैं या ये आंदोलन कोई बड़ा रूप लेगा.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

कान्हा की पोशाक से लेकर झूले तक, बल्लभगढ़ में मिल रहा ब्रज जैसा सामान, जानिए कीमत

बिरयानी खाने पर स्कूल में सजा, छात्रा ने कूदकर दी जान, पिता ने लगाया आरोप

फरीदाबाद के तिलपत गांव में मनाएं वृंदावन जैसी जन्माष्टमी, बाबा सूरदास मंदिर में इस दिन आते हैं लाखों श्रद्धालु, पांडवों से जुड़ी है इस गांव की कहानी

कोलकाता की जरी से मुंबई की ज्वेलरी तक…कान्हा संग सेल्फी पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट, जन्माष्टमी पर अंबाला में अनोखा ऑफर

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसान आंदोलनः ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ पहुंचे हजारों किसान, सड़क पर बन रहा लंगर, बड़े-बड़े कूलर भी लगाए

कहां है डिजिटल क्रांति? हरियाणा के नवाजपुर गांव में नहीं आता है मोबाइल नेटवर्क, विधायक-सांसद से गुहार के बाद भी नहीं बजी फोन की घंटी