ओपी चौटाला की फोटो पर INLD-जजपा में टकराव, विधायक रामकुमार गौतम बोले- कोई फर्क नहीं पड़ेगा, अभय कहीं आगे

On: May 26, 2025 2:28 PM
Follow Us:
चौटाला , रामकुमार गौतम

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला की राजनीतिक विरासत को लेकर चौटाला परिवार में टकराव और तीखा होता जा रहा है। INLD और JJP के बीच पोस्टर में फोटो लगाने को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच अब भाजपा विधायक रामकुमार गौतम का बयान भी सामने आया है।


क्या बोले विधायक रामकुमार गौतम?

सफीदों से भाजपा विधायक रामकुमार गौतम ने बयान में कहा कि यदि JJP अब ओपी चौटाला के फोटो पोस्टर में लगाती है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
उन्होंने कहा:

“आज के समय में दुष्यंत और अजय के मुकाबले अभय चौटाला की स्थिति मजबूत है। उनके पास दो विधायक हैं। फोटो लगाने से कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि अभय सिंह का बेटा अर्जुन चौटाला और जगदीश का बेटा आदित्य देवीलाल अच्छे तरीके से विधानसभा में मुद्दे उठाते हैं।


जजपा छोड़ भाजपा में आए थे रामकुमार गौतम

रामकुमार गौतम पहले JJP से नारनौंद से विधायक रहे हैं। उस समय भी वे दुष्यंत चौटाला के खिलाफ मुखर रहते थे। विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने JJP छोड़कर भाजपा जॉइन की और सफीदों से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें जीत मिली।


क्या है पूरा विवाद?

पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की फोटो JJP के पोस्टर में लगाने को लेकर INLD और JJP में कई दिनों से जुबानी जंग चल रही है।
INLD प्रमुख अभय चौटाला साफ कह चुके हैं कि:

“JJP वाले ओपी चौटाला के फोटो पोस्टर में नहीं लगा सकते। वो हमारी पार्टी के मुखिया हैं। अगर उन्होंने फोटो लगाए, तो हम चुनाव आयोग में शिकायत करेंगे और कोर्ट भी जाएंगे।”

इसके जवाब में JJP सुप्रीमो अजय चौटाला और दिग्विजय चौटाला ने साफ किया कि:

“हम अपने पोस्टर में ओपी चौटाला के फोटो जरूर लगाएंगे, चाहे कुछ भी हो।”

इसके बाद JJP ने चौ. ओपी चौटाला की तस्वीरें अपने पोस्टरों और कार्यालयों में लगा भी दी हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें