हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, 2 लोगों की मौत, 24 से अधिक श्रद्धालु घायल, गोगामाड़ी से लौट रहे थे

On: September 9, 2026 3:28 AM
Follow Us:

Last Updated:

Jhajjar KMP Accident: हरियाणा झज्जर जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ है और गोगामेड़ी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कैंटर से टकराई, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 24 से ज्यादा लोग घायल हैं.

हरियाणा के KMP एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, 2 की मौत, 24 से अधिक श्रद्धालु घायलZoom

हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं. अब झज्जर जिले में हादसा हुआ है.

झज्जर. हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं. अब झज्जर जिले में हादसा हुआ है और 2 श्रद्धालुओं की मौत, 24 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसमें 3 की हालत गम्भीर है और उन्हें पीजीआई रोहतक भेजा गया है.

जानकारी के अनुसार, झज्जर के मांडोठी गांव के पास  श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी और केंटर में टक्कर हो गई थी. गोगामेड़ी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप कैंटर से जा टकराई.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी धाम के दर्शन के लिए श्रद्धालु गए थे और फिर घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए. मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है. अस्पताल में भर्ती महिला शांति ने बताया कि ट्रक वाला हमारी गाड़ी को टक्कर मारने के बाद भाग गया. एक अन्य सवार ने राजेश ने बताया कि चंदौस के सभी लोग रहने वाले हैं.

घायलों का कहना है कि उनकी गाड़ी धीरे चल रही थी और कैंटर चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और कैंटर समेत फरार हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य संभाला. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर केएमपी एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुचारू कराया. मृतकों के शवों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. वहीं घायलों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं.

लगातार हो रहा हादसे

गौर रहे कि केएमपी पर लगातार हादसे हो रहे हैं. हाल ही में नूंह, सोनीपत और पलवल में हुए तीन हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई थी.  1 सितंबर को पलवल के महेशपुर गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रक से टकर में 6 श्रद्धालुओं की मौत और 14 लोग घायल हुए. श्रद्धालु राजस्थान के खाटू श्याम और सालासर बालाजी से दर्शन कर लौट रहे थे और मैनपुरी जा रहे थे. 4 सितंबर  को सोनीपत के खरखौदा में KMP पर मजदूरों से भरी ईको गाड़ी हादसे का शिकार हुई. कुल पांच लोगों की मौत हो गई थी. इससे पहले नूंह में भी तीन लोगों की जान गई थी.

About the Author

authorimg

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Rewari Murder Case: रेवाड़ी में डेयरी में दफन शव की गुत्थी सुलझी, मृतक की हुई पहचान, 4 के खिलाफ केस दर्ज | रेवाड़ी

हरियाणा के नूंह में ACB का डबल एक्शन,  SHO और शिक्षा विभाग का कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

हरियाणा में 2 सहेलियों ने आपस में की शादी, दोनों के पतियों का दावा- बच्चों समेत फरार, ‘माई वाइफ’ और ‘बाबू’ वाली चैट आई सामने

हरियाणा में हड़ताली 357 सफाई कर्मचारी काम पर लौटे, हर महीने 2000 रुपये जोखिम भत्ता देने की अधिसूचना जारी

Lauki ki kheti : पत्तियों पर काला धब्बा, सूख रहा पौधा…लौकी के पीछे पड़ा एन्थ्रेक्नोज, ये कैसा रोग?

फरीदाबाद के 51 गांवों की जमीन उगलेगी सोना, कहीं आपका प्लॉट भी तो इसमें शामिल नहीं? यहां देख लें पूरी लिस्ट