CM नायब सैनी होंगे संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस समारोह के मुख्य अतिथि, चंडीगढ़ में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु

On: September 15, 2026 11:25 PM
Follow Us:

Haryana News: संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश दिवस के अवसर पर 18 अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति को लेकर नामदेव समाज में विशेष उत्साह है और पंजाब सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है।

नामदेव सभा हरियाणा के अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन  सतबीर वर्मा ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज के प्रकाश दिवस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना समाज के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से समारोह को लेकर समाज के लोगों में उत्साह और बढ़ा है। उन्होंने बताया कि समारोह में पंजाब के विभिन्न जिलों सहित अन्य क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। समारोह में हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा तथा उत्तराखंड आपदा प्रबंधन बोर्ड के चेयरमैन विनय रोहिल्ला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम 18 अक्टूबर को सुबह 11 बजे संत नामदेव भवन, सेक्टर-21, चंडीगढ़ में होगा।

टांक क्षत्रिय सभा नामदेव समाज के सचिव नरेश मरजारा ने बताया कि प्रकाश दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को सफल बनाने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब के सभी जिलों से सभा प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के समारोह में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि संत नामदेव भवन के सभागार में गुरु नामदेव जी की शिक्षाओं, चमत्कारों एवं गुरु संदेश पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। समारोह में गुरु पाठ तथा गुरु लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी रहेगी।

बैठक में सुरेश रोहिल्ला गुड़गांव, सरणजीत सिंह मुक्कर, ओमप्रकाश गार्चा, जोगा सिंह धुराली, जरनेल सिंह, हरविंदर सिंह पूर्वा, सरदार जगतार सिंह, मलकित सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: कालांवाली में पिता पर बेटे की हत्या का आरोप, घर में घुसकर मारी गोलियां; पत्नी बोली- गिरफ्तारी तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

हरियाणा में 59 लाभार्थियों को बड़ी राहत, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम ने दी 1.76 करोड़ की वित्तीय सहायता

Haryana News: ‘सेवा संकल्प अभियान’ से विकास का जश्न, 17 सितंबर को रोशन होगा हरियाणा

Haryana News: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Haryana News: सीएम सैनी ने किया श्री राम कथा का श्रवण, यज्ञ में दी आहुति; राम के जीवन को बताया आदर्श

Haryana News: हरियाणा के लिए ग्लोबल मार्केट का रास्ता खोलेगा UK CETA, CM सैनी ने बताया प्रदेश का बड़ा आर्थिक विजन